{"_id":"68e189deae28bacc12027ee0","slug":"the-secret-of-the-cab-drivers-murder-is-hidden-in-a-closed-sim-card-lucknow-news-c-13-1-lko1072-1413992-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बंद सिम में छिपा कैब चालक की हत्या का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बंद सिम में छिपा कैब चालक की हत्या का राज
Sun, 05 Oct 2025 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
योगेश कुमार पाल की फाइल फोटो।
लखनऊ। पारा के बुद्धेश्वर बादलखेड़ा निवासी कैब चालक योगेश कुमार पाल (29) की हत्या के मामले में चौंकाने वाले तथ्य पुलिस को मिले हैं। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज पर खरीदे गए सिम कार्ड से योगेश की कार बुक की थी। बुकिंग करने वाले का मोबाइल नंबर भी बंद जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। सीतापुर व पारा पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है।
मूल रूप से उन्नाव बांगरमऊ के आसत मोहिउद्दीनपुर निवासी योगेश 29 सितंबर की शाम छह बजे पत्नी वंदना से दोस्त की पत्नी को लेने सीतापुर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वह लापता हो गए थे। 30 सितंबर की रात उनका शव सीतापुर के सरियापुर इलाके में झाड़ियों मं मिला था। चेहरे पर टेप लिपटा हुआ था। सिर पर चोट के निशान थे। उनकी कार, मोबाइल व फोन गायब था। पारा पुलिस ने उनकी गुमशुदगी को हत्या व लूट की धारा में तरमीम कर दिया था।
डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि योगेश की कार बुक करने वाले ने 27 और 28 सितंबर को भी योगेश को कॉल की थी। पुलिस ने सिम कार्ड की डिटेल खंगाली तो नाम व पता गलत मिला। आरोपी का मोबाइल फोन बंद आने से उसकी सही लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी है। सीसीटीवी फुटेज में योगेश की कार में सिर्फ एक ही युवक नजर आया है। उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने योगेश के मोबाइल फोन की भी डिटेल हासिल कर ली है। उनके मोबाइल पर आने वाली कॉल के बारे में जांच की जा रही है।