फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The second post-mortem confirmed that Rizwan died due to a head injury

Lucknow News: दोबारा पोस्टमार्टम में रिजवान के सिर पर चोट लगने से हुई मौत की पुष्टि

Fri, 17 Jan 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The second post-mortem confirmed that Rizwan died due to a head injury
रिजवान का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद कब्र में दफनाते परिजन। -संवाद
लखनऊ। भीखमपुर निवासी ई रिक्शा चालक रिजवान की हत्या के मामले में बृहस्पितवार को दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि, यह चोट गोली गलने से आई या किसी और वजह से, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। देर शाम परिजनों ने पेपर मिल कॉलोनी स्थित कब्रिस्तान में शव दफन कर दिया।
विज्ञापन

वीडियाेग्राफी के दौरान चार डॉक्टरों के पैनल ने डेढ़ घंटे में पोस्टमार्टम किया। इस दौरान फोरेंसिक के विशेषज्ञ भी मौजूद रहे। परिजन बृहस्पतिवार को पूरे दिन पोस्टमार्टम हाउस के बाहर इंतजार करते रहे। देर शाम शव सौंपा गया। इससे पहले किए गए पोस्टमार्टम में मौत का कारण अत्यधिक रक्तश्राव और कोमा बताया गया था। गोली लगने की पुष्टि भी नहीं हुई थी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता आफताब अहमद ने प्रेमिका के पिता की हत्या की सुपारी शूटर मो. यासिर और कृष्णकांत उर्फ साजन को दी थी। यासिर और साजन ने 30 दिसंबर की रात आफताब की प्रेमिका के पिता इरफान की जगह रिजवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने वारदात का खुलासा कर तीनों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने गोली मारने की बात बताई थी, जिसके बाद परिजनों ने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की थी। बुधवार को शव कब्र खोदकर निकाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed