{"_id":"687bfd9485a768a34f08ec2a","slug":"the-scooter-rider-broke-the-barricading-in-the-square-and-fell-into-the-drain-the-municipal-corporation-denied-the-accident-lucknow-news-c-13-knp1002-1300316-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चौक में बैरिकेडिंग तोड़ नाले में गिरा स्कूटी सवार, नगर निगम ने हादसे से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चौक में बैरिकेडिंग तोड़ नाले में गिरा स्कूटी सवार, नगर निगम ने हादसे से किया इनकार
विज्ञापन
नाले में गिरा स्कूटी सवार।
लखनऊ। चौक में बैरिकेडिंग तोड़कर नाले में एक स्कूटी सवार गिर गया, जिससे वह चोटिल भी हो गया। स्थानीय निवासियों ने उन्हें बाहर निकाला। दूसरी ओर नगर निगम ने ऐसे किसी हादसे के होने से ही इन्कार कर दिया।
चौक के काली मंदिर के पास नाला खुला है, जहां निर्माण कार्य किया जा रहा है। चौक निवासी राजन खन्ना शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे बैरिकेडिंग को टक्कर मारते हुए नाले में गिर गए। नाले में सिल्ट जमा थी, पानी का बहाव कम था, इसके चलते वह कम चोटिल हुए। उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
पार्षद अनुराग मिश्रा ने बताया कि नगर आयुक्त से नाले की सफाई की मांग की गई थी, जिसके बाद यहां काम हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर नगर निगम ने खबर को ही भ्रामक बताते हुए हादसे के होने से इन्कार किया है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि चौक में सद्भावना पुल के आगे बड़ी काली जी मंदिर जाने वाले मार्ग पर आरआर विभाग अंडरग्राउंड नाले की सफाई का कार्य करा रहा है। चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है। जो सुरक्षा मानकों के अनुरूप है। स्कूटी सवार के नाले में गिरने की बात कही जा रही है, लेकिन टीम को मौके पर नाले में कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। साथ ही टूटी हुई बैरिकेडिंग ठीक कराई गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि निर्माण कार्य जारी है, ऐसे में आवागमन के दौरान सतर्क रहें। धीमी गति से चलें और संकेतों एवं नियमों का पालन करें।