{"_id":"649c8235b15842442a0e7a44","slug":"the-road-started-uprooting-within-a-week-raebareli-news-c-13-1-311568-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हफ्तेभर में ही उखड़ने लगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हफ्तेभर में ही उखड़ने लगी सड़क
Thu, 29 Jun 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
चार करोड़ से बनी है आठ किमी. लंबी सड़क
नाराज ग्रामीणों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी गदागंज (रायबरेली)। दीनशाहगौरा ब्लॉक क्षेत्र में चार करोड़ से बनी सड़क एक सप्ताह में ही उखड़ने लगी है। आक्रोशित लोगों ने बुधवार को ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। साथ ही दोबारा सड़क बनवाने की मांग की।
दीनशाह गौरा से धर्मापुर कैली, बबुरिहा, पूरे भोपाल सिंह, सुटठा हरदो, गोविंदपुर माधव, जियायक चरूहार, बाबा का पुरवा, हसऊपुर, मवई, दीनशाहगौरा होते हुए ऊंचाहार-डलमऊ मार्ग तक लगभग आठ किमी सड़क का निर्माण कार्य चार करोड़ की लागत से प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत कराया गया है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को इस सड़क के निर्माण की जिम्मेदारी दी गई थी। ठेकेदार ने जल्दबाजी में सड़क का निर्माण कराया। इससे सड़क पर डाली गई गिटिट्यां बाहर निकल आईं हैं।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र पासी, सोनू दीक्षित, दुर्गेश मिश्रा, रामकिशुन, जितेंद्र साहू, राकेश कुमार, अर्जुन विश्वकर्मा, मुकेश कुमार, रामसजीवन, दिनेश कुमार, संतोष साहू, हरिशरण सिंह, अवधेश गौतम, सौरभ मिश्रा, संदीप मौर्य, शिवम यादव, शुभम यादव, विनोद मौर्य आदि ने सड़क पर पहुंचकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। सभी ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के नाम पर धन का बंदरबांट किया गया है। डीएम से सड़क निर्माण की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई।