फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The road near the residency will be widened, food zone and parking space will be built

Lucknow News: रेजीडेंसी के पास चौड़ी होगी सड़क, बनेगा फूड जोन और पार्किंग स्पेस

Fri, 27 Jun 2025 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
The road near the residency will be widened, food zone and parking space will be built
लखनऊ। कैसरबाग में रेजीडेंसी के पास सड़क डेढ़ मीटर तक चौड़ी होगी। सड़क किनारे प्लाजा विकसित किया जाएगा, जिसमें फूड जोन व पार्किंग स्पेस होगा। हेरिटेज कॉरिडोर की खूबसूरती को बढ़ाया जाएगा। बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में एलडीए में बैठक में यह निर्णय लिया गया। साथ ही शहर में विभिन्न स्थानों पर कराए जाने वाले वॉल व फ्लोर पेंटिंग कार्यों का प्रजेंटेशन भी दिया गया। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि रेजीडेंसी के पास डालीगंज तिराहे की ओर जाने वाली सड़क के किनारे करीब 300 मीटर लंबाई में खाली जगह है। अभी यहां अवैध रूप से ठेले लगते हैं।अतिक्रमण हटाकर सड़क चौड़ी की जाएगी, जिससे यातायात सुगम होगा। वॉल पेंटिंग कार्य के लिए टेंडर से संस्थाओं का चयन किया गया है। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि ग्रीन कॉरिडोर, हारमोनी पार्क, किसान बाजार, अर्जुनगंज, कमता फ्लाईओवर व लोहिया पथ के आसपास भी थीम आधारित वॉल पेंटिंग कराई जाए। डालीगंज तिराहे के पास नक्षत्रशाला है, लिहाजा वहां साइंस एंड स्पेस थीम पर स्कल्पचर लगाया जाए। इसी तरह ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत विकसित किए जाने वाले कुकरैल रोटरी पर रिवर लाइफ आधारित स्कल्पचर लगाया जाए। बैठक में डालीगंज तिराहा, ग्वारी चौराहा, जनेश्वर मिश्र पार्क, फ्रैगरेंस पार्क व कुकरैल रोटरी समेत सात स्थानों पर लगाए जाने वाले स्कल्पचर्स की डिजाइनों का प्रजेंटेशन दिया गया। मंडलायुक्त ने कहा कि हजरतगंज में सड़क के बीच डिवाइडर पर लाइटें न लगाकर सड़क किनारे पोल लाइट व बोलार्ड पर लाइटें लगाएं। शहर के व्यस्ततम टीले वाली मस्जिद तिराहे को अब रीडिजाइन किया जाएगा। इसके लिए 56.76 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। यह काम सितंबर तक पूरा किया जाएगा। g यहां मानचित्र पास कराने पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क : मेट्रो, रैपिड रेल और ग्रीन कॉरिडोर के आसपास भवनों का मानचित्र पास कराने पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। इसके लिए आवास विभाग ने विशेष सुख सुविधा शुल्क नियमावली भी पास कर दी है। एलडीए बोर्ड भी इसका प्रस्ताव पास कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed