{"_id":"622a620bf0b5cb353b76c13c","slug":"the-representation-of-muslims-increased-in-the-assembly-of-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विधानसभा में बढ़ी मुसलमानों की नुमाइंदगी, कुल 34 मुस्लिम प्रत्याशी जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विधानसभा में बढ़ी मुसलमानों की नुमाइंदगी, कुल 34 मुस्लिम प्रत्याशी जीते
Sat, 12 Mar 2022 04:34 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अजीत बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 12 Mar 2022 04:34 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
मुख्तार अंसारी, अब्बास अंसारी
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
यूपी विधानसभा में इस बार मुसलमानों की नुमाइंदगी बढ़ी है। पिछले चुनाव के मुकाबले 10 मुस्लिम प्रत्याशी ज्यादा पहुंचे हैं। इस बार 34 मुस्लिम प्रत्याशी जीते हैं, जबकि पिछली बार 24 विधायक बने थे। इन सभी को सपा गठबंधन ने चुनाव लड़ाया था। विधानसभा में अब 8.43 प्रतिशत मुस्लिम विधायक होंगे।
जीतने वालों में रामपुर से मो. आजम खां और स्वार से उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम, मऊ से बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी मुख्य हैं। मो. आजम खां जेल से ही चुनाव जीते। अब्बास अंसारी वर्ष 2017 में चुनाव हार गए। वह पहली बार विधानसभा में पहुंचे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर भी कांठ से जीते हैं। कांठ विधानसभा क्षेत्र से पहली बार सपा जीती है।
बरेली में जीते दोनों गैर भाजपा विधायक मुस्लिम ही हैं। बहेड़ी से अता उर रहमान और भोजीपुरा से शहजिल इस्लाम जीते। अब तक के चुनावों में सबसे ज्यादा 68 मुस्लिम विधायक वर्ष 2012 में चुने गए थे। तब सपा की सरकार बनी थी। इस बारे जीते मुस्लिम विधायकों में गुलाम मोहम्मद और अशरफ अली खान आरएलडी के टिकट पर और अब्बास अंसारी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के टिकट पर जीते हैं। शेष मुस्लिम विधायक सपा के चुनाव चिन्ह पर जीते हैं। निजामाबाद से जीतकर पांचवीं बार विधानसभा में पहुंचे आलम बदी सबसे बुजुर्ग सदस्य होंगे। वर्तमान में वह 86 वर्ष के हैं।
सपा ने 55, सुभासपा ने 1 और रालोद ने 5 मुस्लिम प्रत्याशी दिए थे। इस तरह से सपा गठबंधन के 61 मुस्लिम प्रत्याशियों में 34 जीते। इन नतीजों से यह साफ हो गया कि सपा गठबंधन ने मुस्लिम प्रत्याशियों का चयन बहुत ही सोच-समझकर किया था।
इस बार कौन कहां से जीता
अमरोहा-महबूब अली, बहेड़ी-अता उर रहमान, बेहट-उमर अली खान, भदोही-जाहिद, भोजीपुरा-शहजिल इस्लाम, बिलारी-मो. फहीम, चमरौआ-नसीर अहमद, गोपालपुर-नफीस अहमद, इसौली-मो. ताहिर खान, कैराना-नाहिद हसन, कानपुर कैंट-मो. हसन, कांठ-कमाल अख्तर, किठौर-शाहिद मंजूर, कुंदरकी-जिया उर रहमान, लखनऊ पश्चिम-अरमान खान, मटेरा-मारिया, मऊ-अब्बास अंसारी, मेरठ-रफीक अंसारी, महमूदाबाद-सुहेब उर्फ मन्नू अंसारी, मुरादाबाद ग्रामीण-मो. नासिर, नजीबाबाद-तस्लीम अहमद, निजामाबाद-आलम बदी, पटियाली-नादिरा सुल्तान, राम नगर-फरीद मो. किदवई, रामपुर-मो. आजम खान, संभल-इकबाल महमूद, सिंकदरपुर-जिया उद्दीन रिजवी, शीशामऊ-हाजी इरफान सोलंकी, सिवालखास-गुलाम मोहम्मद, स्वार-मो. अब्दुल्ला आजम, ठाकुरद्वारा-नवाब जान, थानाभवन-अशरफ अली, डुमरियागंज-सैय्यदा खातून और सहारनपुर-आशु मलिक।
कब कितने चुने गए मुस्लिम विधायक
वर्ष संख्या
1952 44
1957 37
1962 29
1967 24
1969 34
1974 40
1977 48
1980 49
1985 50
1989 41
1991 23
1993 31
1996 39
2002 44
2007 56
2012 68
2017 24
2022 34