फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The protest continued for the second day as the expelled student was not returned

Lucknow News: निष्कासित छात्र की वापसी न होने पर दूसरे दिन जारी रहा धरना

Thu, 20 Nov 2025 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
The protest continued for the second day as the expelled student was not returned
बीबीएयू में धरने पर बैठे छात्र।
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में इतिहास विभाग के पीएचडी शोधार्थी बसंत कुमार कनौजिया के निष्कासन से साथी छात्रों में आक्रोश है। नाराज छात्रों ने बुधवार को भी प्रशासनिक भवन के सामने धरना जारी रखा।
विज्ञापन

छात्रों ने कुलपति प्रो. आरके मित्तल, प्रॉक्टर प्रो. रामचंद्र को ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि जब तक बसंत को विश्वविद्यालय वापस नहीं लेता है, वे धरना जारी रखेंगे। पुलिस टीम ने भी छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन


उधर, छात्र बसंत कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय की अनुशासन समिति ने 17 सितंबर की घटनाओं का हवाला देते हुए उन पर उपद्रव भड़काने और कुलपति कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। साथ ही भविष्य में किसी भी कोर्स में प्रवेश पर रोक लगा दी है। जब तक विश्वविद्यालय निर्णय नहीं बदलेगा, प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रवक्ता डा. रचना गंगवार का कहना है कि कार्रवाई नियमानुसार हुई है। फिर भी छात्र को लगता है कि उसके साथ अन्याय हुआ तो वह अपना पक्ष कार्यालय में रख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed