फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The pregnant woman died due to excessive bleeding in Janata Hospital

Lucknow News: जनता हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत अधिक खून बहने से हुई थी

Tue, 05 Aug 2025 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
The pregnant woman died due to excessive bleeding in Janata Hospital
लखनऊ। गुडंबा रिंग रोड स्थित जनता हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत अधिक खून बहने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने सीएमओ को जांच के लिए पत्र भेजा है। सीएमओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत सभी पहलुओं की जांच कर रिपोर्ट भेजी जाएगी। लापरवाही मिली तो मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति होगी।
विज्ञापन

विकासनगर सेक्टर आठ निवासी आनंद कुमार गौतम की पत्नी सुषमा (28) की शनिवार दोपहर आदिलनगर स्थित जनता हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। हिंद हॉस्पिटल की डॉ. रूपाली ने यह ऑपरेशन किया था। पति आनंद के मुताबिक, ऑपरेशन के बाद टांकों से खून रिस रहा था। उन्होंने डॉक्टर व नर्स को इसकी जानकारी दी, मगर सुनवाई नहीं हुई। रात होते ही पत्नी की हालत बिगड़ गई और उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां सुषमा की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed