{"_id":"6aca9e639c75b03820002a76","slug":"the-police-remained-vigilant-to-prevent-participation-in-the-delhi-protest-lucknow-news-c-13-lko1096-1960544-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दिल्ली के प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए सतर्क रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दिल्ली के प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए सतर्क रही पुलिस
विज्ञापन
लखनऊ। दिल्ली में होने वाले सीजेपी के प्रदर्शन में लखनऊ से लोगों को पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस कमिश्नरेट शुक्रवार रात से ही सतर्क रहा। जेसीपी एलओ बबलू कुमार ने पांचों जोन के डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी, इंस्पेक्टर और क्राइम ब्रांच को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से निर्देश दिए। इसके बाद रायबरेली रोड टोल प्लाजा, इटौंजा टोल प्लाजा, आगरा एक्सप्रेसवे और किसान पथ के एंट्री पॉइंट पर पुलिस बल तैनात किया गया।
पुलिस ने दिल्ली जाने वाले वाहनों पर नजर रखने के साथ पूर्व में उपद्रव कर चुके 500 से अधिक लोगों की निगरानी बढ़ाई। बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों पर भी भारी पुलिस बल तैनात रहा। उन्नाव पुलिस से संपर्क कर नवाबगंज टोल प्लाजा पर सुरक्षा बढ़ाई गई।
पुलिस ने कोचिंग संचालकों से मिलकर विद्यार्थियों पर नजर रखने के लिए कहा। कुछ जगहों पर दिल्ली जाने का प्रयास करने वालों को पुलिस टीमों ने रोका भी। पुलिस ने प्रदर्शन की आड़ में अराजकता फैलाने वालों को चिह्नित कर उन पर पैनी नजर रखी। विभिन्न संगठनों व राजनीतिक दलों के युवा नेता भी पुलिस की निगरानी में रहे।