फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The police officer's wife was driving the car, the young man died in the collision

Lucknow News: दरोगा की पत्नी चला रही थी कार, टक्कर से युवकक की मौत

Sat, 30 May 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
The police officer's wife was driving the car, the young man died in the collision
दुबग्गा में हादसे के बाद प्रदर्शन करते ग्रामीण। 
काकोरी। दुबग्गा में हरदोई रोड स्थित बाजनगर गांव के पास शुक्रवार शाम कार की बाइक में सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बिना हेलमेट पहने बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। कार दरोगा की पत्नी चला रही थी। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर हरदोई रोड जाम कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। चार घंटे बाद आश्वासन पर जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन

ठाकुरगंज के बर्फखाना निवासी मो. रईस ने बताया कि उनका छोटा भाई साहिल (23) शटरिंग कारीगर था। वह परिवार के साथ दुबग्गा के अमेठिया सलेमपुर में किराये के मकान में रहता था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे साहिल 10 वर्षीय भतीजे मो. माज के साथ बाइक से अंधे की चौकी जा रहा था। बाजनगर गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार विपरीत दिशा में आ गई और बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। साहिल उछलकर पर जा गिरा। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा माज गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार महिला चला रही थी और बगल में वर्दी पहने दरोगा बैठे थे। हादसे के बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और हंगामा करने लगे। पुलिस दरोगा और उनकी पत्नी को सुरक्षित थाने ले गई। इसके बाद लोगों ने हरदोई रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन एक करोड़ रुपये मुआवजा, सरकारी नौकरी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मुजफ्फरनगर निवासी आकाश सिंह वर्ष 2023 बैच के दरोगा हैं और हरदोई शहर कोतवाली में तैनात हैं। वह पत्नी जानवी के साथ लखनऊ स्थित एसएसएफ हेड ऑफिस आए थे और वापस हरदोई लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि साहिल परिवार का इकलौता कमाने वाला था। परिवार में कैंसर पीड़ित पिता अज्जन खान, मां मुन्नी और बहनें शमा, पुसी, निशा, अर्शी व सन्नो हैं। एसीपी काकोरी शकील अहमद के उचित मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर चार घंटे बाद जाम खुल सका। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर महिला चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अज्जन खान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

दुबग्गा में हादसे के बाद प्रदर्शन करते ग्रामीण। 

दुबग्गा में हादसे के बाद प्रदर्शन करते ग्रामीण। 

दुबग्गा में हादसे के बाद प्रदर्शन करते ग्रामीण। 

दुबग्गा में हादसे के बाद प्रदर्शन करते ग्रामीण। 

दुबग्गा में हादसे के बाद प्रदर्शन करते ग्रामीण। 

दुबग्गा में हादसे के बाद प्रदर्शन करते ग्रामीण। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed