फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The police officer turned away the student who came to complain about mobile theft

Lucknow News: मोबाइल लूट की शिकायत लेकर पहुंचे छात्र को दरोगा ने टरकाया

Sat, 15 Nov 2025 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The police officer turned away the student who came to complain about mobile theft
लखनऊ। मोबाइल लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने जानकीपुरम थाने पहुंचे छात्र सरस्वतीपुरम निवासी माधवन पांडेय को दरोगा ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की सलाह देकर लौटा दिया। पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत की तो पता चला कि खोई वस्तुओं की ही ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज होती है। इसके बाद किसी तरह पीड़ित ने थाने में लूट का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

माधवन ने बताया कि 10 नवंबर की शाम 8:20 बजे वह जानकीपुरम विस्तार स्थित अटल चौक के पास रोजाना की तरह टहल रहे थे। इसी बीच पीछे से बाइक से आए बदमाशों ने उनका मोबाइल लूट लिया। वह शोर मचाते हुए पीछे भागे, लेकिन बदमाश भाग निकले। उन्होंने थाने जाकर घटना की सूचना दी। वहां मौजूद दरोगा ने ई एफआईआर दर्ज करने की सलाह देकर लौटा दिया। ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराने पर एडीसीपी नॉर्थ कार्यालय से उन्हें थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि 11 नवंबर को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed