फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The plane that arrived in Lucknow from Dammam kept circling in the air, diverted to Delhi

Lucknow News: दम्माम से लखनऊ पहुंचा विमान हवा में काटता रहा चक्कर, दिल्ली डायवर्ट

Thu, 05 Feb 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
The plane that arrived in Lucknow from Dammam kept circling in the air, diverted to Delhi
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। दम्माम से लखनऊ पहुंची फ्लाईनेस की उड़ान दृश्यता कम होने के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड नहीं हो सकी। विमान हवा में चक्कर काटता रहा, लेकिन एटीसी से लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। फिर विमान को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

सऊदी अरब के दम्माम से लखनऊ आने वाली फ्लाईनेस की उड़ान संख्या एक्सवाई-897 बुधवार सुबह करीब सवा पांच बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, सुबह घने कोहरे के चलते दृश्यता कम थी। इसके चलते जब विमान एयरपोर्ट के हवाई क्षेत्र में पहुंचा तो एयर ट्रैफिक कंट्रोलर एटीसी ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। इसके कारण विमान को हवा में कई चक्कर लगाने पड़े, लेकिन जब लैंडिंग के हालात नहीं बने तो विमान को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। बाद में लखनऊ का मौसम सही होने पर विमान करीब चार घंटे बाद सुबह नौ बजे लखनऊ लाया गया। इससे यात्रियों को गंतव्य पहुंचने में देरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed