फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Pinjra Tod rally raised voices for the voiceless.

Lucknow News: पिंजरा तोड़ रैली में उठी बेजुबानों के लिए आवाज

Mon, 23 Feb 2026 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
The Pinjra Tod rally raised voices for the voiceless.
पिंजरा तोड़ रैली में उठी बेजुबानों के लिए आवाज
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित अंबेडकर पार्क रोड से रविवार को कुत्तों के बंदीकरण के विरोध में ‘पिंजरा तोड़ रैली’ निकाली गई। अंबेडकर पार्क से 1090 चौराहे तक आयोजित रैली में शामिल लोगों ने आवारा कुत्तों को सामूहिक रूप से बंदी बनाने की नीति का विरोध करते हुए नसबंदी और टीकाकरण के बाद उन्हें उसी क्षेत्र में छोड़े जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

रैली में छात्र, वकील, डॉक्टर, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि, बाइकर्स, दिव्यांगजन और ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य शामिल हुए। प्रतिभागियों ने कुत्तों के बंदीकरण को अव्यावहारिक और अमानवीय बताते हुए पशु क्रूरता व विस्थापन पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

डॉ. विशाखा शुक्ला ने कहा कि कुत्तों को बंदी बनाना समस्या का समाधान नहीं है। एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) कार्यक्रम को पूर्ण वित्तपोषण और पारदर्शी तरीके से लागू किया जाए तथा साक्ष्य-आधारित रेबीज रोकथाम पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने नगर निकायों की जवाबदेही तय करने, निर्धारित भोजन क्षेत्र विकसित करने, संस्थागत पशु कल्याण समितियां बनाने और संस्थानों में बिना बंदीकरण वाले सुरक्षित क्षेत्र विकसित करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभागियों का कहना था कि प्रशासनिक कमियों के समाधान के रूप में हर जगह बंदीकरण ढांचा खड़ा करना उचित नहीं है। इसके बजाय टीकाकरण, जागरूकता और संरचित कैंपस प्रबंधन को मजबूत करना अधिक मानवीय और व्यावहारिक उपाय है। रैली में अंबिका शुक्ला, गौरी मौलेखी, संक्षय बब्बर, पर्सी बिलिमोरिया, जयदीप माथुर, जैस्मिन दमकेवाला, पौलोमी पाविनी शुक्ला, डॉ. विवेक विश्वास, रात्री किशोर और विशाखा चटर्जी सहित कई रेस्क्यू संगठनों व नागरिक समूहों के सदस्य मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed