{"_id":"63fbb0bee46a5368b30b3b45","slug":"the-path-of-20-thousand-people-will-be-easy-raebareli-news-c-13-1-104690-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सवा चार करोड़ से चमाचम होंगी तीन सड़कें, 20 हजार लोगों की राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सवा चार करोड़ से चमाचम होंगी तीन सड़कें, 20 हजार लोगों की राह होगी आसान
Mon, 27 Feb 2023 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। लोक निर्माण खंड द्वितीय के अंतर्गत आने वाली तीन सड़कों की जल्द सूरत बदलेगी। इसमें कोई सड़क आठ तो कोई 10 साल से बदहाल है। इससे करीब 20 हजार लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद जल्द काम शुरू होगा।
सतांव और राही ब्लॉक क्षेत्र के करीब 20 से ज्यादा गांवों को जोड़ने वाले बरुवा-टिकरा-खागीपुर सड़वा संपर्क मार्ग की लंबाई नौ किलोमीटर है। इससे करीब 10 हजार लोग आते-जाते हैं। बेहटा-पहुंरी मार्ग की लंबाई तीन किलोमीटर है। इससे करीब पांच हजार लोगों का आवागमन है। डलमऊ संपर्क मार्ग से भी रोजाना पांच हजार लोग गुजरते हैं। तीनों मार्ग काफी समय से बदहाल हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार सड़क बनवाने की मांग की।
ग्रामीण प्रमोद कुमार, माता बदल, रामकेस, अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि यह सड़कें खस्ताहाल होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। सबसे ज्यादा दिक्कत छात्र-छात्राओं को होती है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग खंड द्वितीय के एक्सईएन प्रमोद कुमार राणा ने बताया कि सड़कों के नवीनीकरण के लिए सवा चार करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।