{"_id":"68b4bb321e6fac5df50d7fbf","slug":"the-pandal-reverberated-with-ganpati-hymns-durva-was-offered-with-the-108-names-of-lord-ganesha-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1363611-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गणपति के भजनों से गूंजा पंडाल, भगवान गणेश के 108 नामों के साथ दुर्वा चढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गणपति के भजनों से गूंजा पंडाल, भगवान गणेश के 108 नामों के साथ दुर्वा चढ़ाई
Mon, 01 Sep 2025 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
गणपति के भजनों से गूंजा पंडाल, भगवान गणेश के 108 नामों के साथ दुर्वा चढ़ाई
लखनऊ। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से झूलेलाल वाटिका में चल रहे 20वें श्री गणेश महोत्सव के पांचवें दिन रविवार को अयोध्या और वाराणसी के आचार्यों ने विधि-विधान से मंगलमूर्ति की पूजा की। दुर्वाभिषेक में भगवान गणेश के 108 नामों के साथ दुर्वा चढ़ाई गई। शाम को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कोलकाता के भजन गायक संजय शर्मा ने भजन सुनाए। खलीलाबाद के भजन गायक रोमी सरदार ने बाबा से नाता है क्यों घबराता है... सुनाया तो पंडाल बप्पा के जयकारों गूंज उठा। कमेटी के भारत भूषण गुप्ता, घनश्यामदास अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, योगेश बंसल, अखिलेश बंसल, पार्षद रंजीत सिंह, संध्या बंसल, अंजू गुप्ता, उषा अग्रवाल, कविता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
पेपर मिल कॉलोनी निशातगंज में गणेशोत्सव के पांचवें दिन भजन गायक ओंकार शंखधर ने खूबसूरत भजनाें की प्रस्तुतियां दीं। अक्षय समिति की ओर से रविवार को भंडारे, रक्तदान एवं निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन भी हुआ।