{"_id":"692a6bd9c624dffc850d642a","slug":"the-pain-of-a-disabled-person-in-lucknow-she-said-we-come-here-seeking-justice-but-it-feels-like-our-rig-2025-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में दिव्यांग का दर्द : बोली- न्याय मांगने आते हैं...पर पहले ही कदम पर अधिकार छीने जाने जैसा लगता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में दिव्यांग का दर्द : बोली- न्याय मांगने आते हैं...पर पहले ही कदम पर अधिकार छीने जाने जैसा लगता है
Sat, 29 Nov 2025 09:13 AM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Sat, 29 Nov 2025 09:13 AM IST
सार
लखनऊ के कैसरबाग स्थित मध्यस्थता केंद्र में रैंप और लिफ्ट न होने के कारण दिव्यांग महिला जॉली मोहन दो घंटे तक फंसी रहीं और अंततः बिना सुने वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
न्याय के लिए भटक रही दिव्यांग
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
लखनऊ में पारिवारिक न्यायालय के कैसरबाग स्थित मध्यस्थता केंद्र तक पहुंचना दिव्यांगों के लिए बेहद कठिन है। तीन-चार लोगों का सहारा लेकर ही कोई वहां तक पहुंच सकता है। यदि कोई मददगार नहीं है तो सुनवाई में शामिल हुए बिना लौटना पड़ता है।
शुक्रवार को मध्यस्थता केंद्र यानी वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र (एडीआर) परिसर में कुछ ऐसी ही तकलीफदेह स्थिति देखने को मिली। केंद्र प्रथम तल पर है। ऐसे में रैंप और लिफ्ट न होने से दिव्यांग महिला दो घंटे तक फंसी रहीं। स्थानीय लोग बताते हैं कि ऐसी स्थिति अक्सर देखने को मिलती है।
विज्ञापन
शुक्रवार को मध्यस्थता केंद्र यानी वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र (एडीआर) परिसर में कुछ ऐसी ही तकलीफदेह स्थिति देखने को मिली। केंद्र प्रथम तल पर है। ऐसे में रैंप और लिफ्ट न होने से दिव्यांग महिला दो घंटे तक फंसी रहीं। स्थानीय लोग बताते हैं कि ऐसी स्थिति अक्सर देखने को मिलती है।
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद उन्हें बिना सुने लौटना पड़ा
इंदिरानगर निवासी दिव्यांग जॉली मोहन के पैर बचपन से ही लकवाग्रस्त हैं। पति से तलाक के मामले में मध्यस्थता के लिए वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र पहुंची थीं। व्हीलचेयर के सहारे प्रथम तल तक जाना असंभव था। लंबे इंतजार के बाद उन्हें बिना सुने लौटना पड़ा।जॉली कहती हैं कि न्याय मांगने आते हैं, पर पहले ही कदम पर अधिकार छीने जाने जैसा लगता है। दिव्यांग होने की वजह से पति ने मुंह फेर लिया है। कई और शारीरिक जटिलताओं की वजह से खुद से चल नहीं पातीं। न्याय से पहले अन्याय...