फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The pagoda echoed with the cheers of Har-Har Mahadev and Bam-Bam Bhole

Lucknow News: हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

Mon, 10 Jul 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 10 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
The pagoda echoed with the cheers of Har-Har Mahadev and Bam-Bam Bhole
रायबरेली। हाथ में जल से भरा लोटा और पूजा करने के लिए सजी थाली लेकर भोर से ही भक्तों के कदमताल शिव मंदिरों की तरफ बढ़ना शुरू हो गए। सुबह छह बजे तक शिव मंदिरों में इतनी भीड़ उमड़ी कि भक्तों की लंबी-लंबी लाइनें लगी दिखी। उमस भरी गर्मी में भी घंटों लाइन में लगने के बाद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। क्या बुजुर्ग, महिलाएं, युवतियां और बच्चे। सभी जलाभिषेक व पूजा अर्चना करने को लेकर आतुर दिखे। जलाभिषेक करने के साथ ही पूजा अर्चना करके परिवार कल्याण की कामना की। मौका था सावन माह के पहले सोमवार का। इस दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के चंदापुर कोठी स्थित जगमोहनेश्वर मंदिर, मढ़ी देेवी शिव मंदिर, महाकालेश्वर, मलिकेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। साथ ही दूध, दही, घी, शहद, फूल, बेलपत्र चढ़ाया और भोग लगाकर अपने परिवार के लिए भगवान शंकरजी से कामना की। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का घंटों का समय लग गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों की तैनाती रही। सदर कोतवाल संजय त्यागी ने शिव मंदिरों पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भोजपुर क्षेत्र के हरीपुर ग्राम सभा स्थित श्री कामेश्वर प्रसिद्ध मंदिर में भारी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। राही ब्लॉक क्षेत्र के श्री जमुनेश्वर मंदिर में भक्तों ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। महेश त्रिवेदी, निहाल त्रिवेदी ने प्रसाद का वितरण किया। भोजपुर, दलीपुर, गहरौली, दौलतपुर, तिवारीपुर अन्य गांवों के शिव मंदिरों में भी भक्तों ने पहुंचकर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक सावन मास के पहले सोमवार को रोहनिया ब्लाक के क्षेत्र के मिर्जापुर ऐहारी गांव स्थित स्वंभू शिवलिंग बूढ़ेनाथ बाबा व हमीदपुर बड़ा गांव में प्रसिद्ध शिव गौरीशंकरन मंदिर, जमुनापुर चौराहा स्थित शंकर पार्वती मंदिर, बादशाहपुर गंगा घाट पर स्थित बूढ़ेनाथ बाबा मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक किया। क्षेत्र के साले की बाजार गांव में मुक्तेश्वर शिव मंदिर पर बौद्धिक विचार मंच के महासचिव व कवि पीयूष मिश्र पीयूष की अगुवाई में सामूहिक रूद्राभिषेक व हवन पूजन किया गया। पंडित कपिल देव तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। इस मौके पर रिंकी मिश्रा, मयंक, गौरव, परिमल, प्रतिष्ठा, प्रशांत, शिवांशु, विकास, देशराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक सुदौली स्थित सुप्रसिद्ध मंदिर भंवरेश्वर मंदिर, कंजेश्वर धाम, झारखंडेश्वर मंदिर, समाधानेश्वर मंदिर ओमकारेश्वर धाम में भक्तों ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में लगे मेले का रायबरेली, लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, फतेहपुर जिले के भक्तों ने लुत्फ उठाया। सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के सोहलेश्वर धाम में भक्तों ने जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना किया। गेगासो के मुंड मालेश्वर, दरियापुर के झारखंडेश्वर मंदिर में भी भक्तों ने जलाभिषेक करने के साथ पूजा अर्चना किया। सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में मटका गांव स्थित बाबा झारखंडेश्वर मंदिर में पहुंचकर भक्तों ने जलाभिषेक किया। पुजारी अखिलेश कुमार गिरि ने बताया कि सावन माह के पहले सोमवार को बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed