फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The officers were unable to spend the budget received for purchasing equipment and furniture.

Lucknow News: उपकरण व फर्नीचर खरीद के लिए मिला बजट खर्च नहीं कर पाए अफसर

Sat, 25 Apr 2026 02:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
The officers were unable to spend the budget received for purchasing equipment and furniture.
कैंसर संस्थान।
लखनऊ। कल्याण सिंह कैंसर संस्थान को आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए मिला करीब 19 करोड़ रुपये का बजट वापस हो गया है। संस्थान के अधिकारियों की लापरवाही के कारण छह माह में उपकरण नहीं खरीदे जा सके, जिससे वित्तीय वर्ष समाप्त होने पर राशि शासन को लौटानी पड़ी। अब संस्थान ने दोबारा वित्तीय स्वीकृति मांगी है।
विज्ञापन

कैंसर संस्थान में यह बजट 9 अक्तूबर 2025 को 26 प्रकार के उपकरणों और फर्नीचर की खरीद के लिए दिया गया था। संस्थान प्रशासन ने शुरुआत में बजट खर्च करने में कोई रुचि नहीं दिखाई, जिसके परिणामस्वरूप 31 मार्च को वित्तीय वर्ष समाप्त होने पर यह राशि वापस चली गई। संस्थान अब उन्हीं उपकरणों की खरीद के लिए नए सिरे से अनुमति मांग रहा है। वहीं, उपकरण खरीद की निविदा प्रक्रिया में भी देरी, बार-बार बदलाव और अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। जेम पोर्टल के नियमों को दरकिनार कर कस्टम बिड कराने की शिकायतें भी शासन तक पहुंची हैं। शासन ने इन शिकायतों पर संस्थान से दो दिन में जवाब मांगा था, लेकिन 10 दिन बाद भी कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed