{"_id":"6ac01ac69e86839c2003de46","slug":"the-murder-plot-was-hatched-three-months-ago-the-wrench-was-ordered-online-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1948700-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तीन माह पहले रची थी हत्या की साजिश, ऑनलाइन मंगवाई थी रिंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तीन माह पहले रची थी हत्या की साजिश, ऑनलाइन मंगवाई थी रिंच
विज्ञापन
लखनऊ। नाका निवासी एक कारोबारी के 17 वर्षीय बेटे ने बृहस्पतिवार को मां के सिर पर रिंच से वार कर हत्या कर दी थी। किशोर ने तीन माह पहले ही मां की हत्या की साजिश रची थी। नाका पुलिस ने पिता की शिकायत पर हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि आरोपी किशोर मां-पिता से नफरत करता था। उसने मां की हत्या करने की योजना बनाई थी। इसके लिए उसने ऑनलाइन रिंच और मिर्च स्प्रे मंगवाया था। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे वह रिंच लेकर अपने फ्लैट से निकला। उसने मां को फोन करके उनके अकेले होने की पुष्टि की। साथ ही उसने चाय पीने की इच्छा जताई। मां ने उसे अपने फ्लैट पर बुलाया था। दोनों चाय पी ही रहे थे कि किशोर ने मां के मुंह पर चिली सॉस फेंक दिया। फिर उसने जेब से रिंच निकालकर मां के सिर पर वार किया। इस वार से मां का सिर फट गया। मां जान बचाने के लिए गिड़गिड़ाती रहीं, लेकिन किशोर उन्हें जान जाने तक पीटता रहा। बाद में हॉर्मोनल बदलाव के कारण वह खून देखकर घबरा गया। उसने पिता और पुलिस को घटना की सूचना दी।
तीन माह पहले मां-पिता पर दर्ज कराई थी शिकायत
आरोपी के पिता ने बताया कि वह और पत्नी कभी बेटे को छू देते थे तब वह भड़क जाता था। उसे लगता था कि वह लड़की है और लड़कियों की तरह ही व्यवहार करता था। तीन माह पहले उसने चाइल्ड वेलफेयर में उनके और पत्नी के खिलाफ बैड टच का आरोप लगाते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मामला भी दर्ज कराया था। पिता ने बताया कि उन्होंने जब में बेटे के मानसिक रोगी होने की मेडिकल रिपोर्ट पेश की तो चाइल्ड वेलफेयर ने महिला पुलिस की निगरानी में मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने को कहा था। हालांकि पत्नी इस बात पर राजी नहीं हुई थी कि बेटे को रोजाना इंजेक्शन लगे और उसे दर्द हो।