{"_id":"688141261526de8cb90eab01","slug":"the-murder-incident-was-captured-in-cctv-camera-lucknow-news-c-13-knp1050-1306181-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी हत्या की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी हत्या की वारदात
Thu, 24 Jul 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के विकल्पखंड स्थित होटल ईशान इन के कर्मचारी सुल्तानपुर जयसिंहपुर बिलारी निवासी दिवाकर यादव (20) की हत्या के मामले में पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है। वहीं आरोपी आकाश तिवारी से असलहा लेकर भागे उसके मित्र गोंडा निवासी आशीष को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि होटल से पुलिस ने सोमवार देर रात को सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) कब्जे में लिया था। पुलिस ने डीवीआर चेक कराया तो पूरी घटना उसमें कैद मिली।
फुटेज में आरोपी आकाश व उसकी महिला मित्र पुष्पा गौतम बाइक पर नजर आए। होटल के बाहर आकाश का दिवाकर को गोली मारते हुए वीडियो भी मिला है। अब पुलिस इस फुटेज को साक्ष्य के तौर पर विवेचना में जोड़ने की बात कह रही है।
विज्ञापन
वहीं घटना के बाद आरोपी आकाश ने 32 बोर के असलहे को अपने मित्र आशीष को दे दिया था। पुलिस ने असलहा लेकर भागे आशीष को भी मामले में आरोपी बनाया है। पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में जुटी है।
ये है पूरी घटना
चिनहट के विकल्पखंड स्थित होटल ईशान इन के कर्मचारी सुल्तानपुर जयसिंहपुर बिलारी निवासी दिवाकर यादव (20) की सोमवार देर रात होटल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप चिनहट कांतिपुरम कॉलोनी मटियारी निवासी प्रॉपर्टी डीलर आकाश तिवारी और उसकी महिला मित्र चिनहट विकासखंड निवासी पुष्पा गौतम पर लगा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। होटल के बाहर हुए विवाद व पुष्पा से अभद्रता के चलते आकाश ने दिवाकर की हत्या की थी।