फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Municipal Corporation will now pay the rent of the Health and Wellness Center

Lucknow News: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के किराये का भुगतान अब नगर निगम करेगा

Sat, 13 Dec 2025 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation will now pay the rent of the Health and Wellness Center
लखनऊ। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के किराये का भुगतान अब नगर निगम करेगा। इसका आदेश जारी करने के साथ नेशनल हेल्थ मिशन के जरिये बजट भी भेज दिया गया है। सीएमओ का कहना है कि अभी तक भुगतान स्वास्थ्य विभाग के जरिये होता था।
विज्ञापन

शहर में 108 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं। छह महीने से इनके भवन व बिजली का किराया बकाया है। इसके लिए सीएमओ कार्यालय के चक्कर काट रहे भवन मालिकों को टरकाया जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत शासन ने इन केंद्रों के किराये के भुगतान का अधिकार नगर निगम को दे दिया है। इसका बजट भी जारी हो गया है, बावजूद इसके नगर निगम भुगतान नहीं कर रहा है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि सभी भवन मालिकों के बैंक खाते की डिटेल नगर निगम को मुहैया करा दी गई है, ताकि जल्द से जल्द भुगतान हो सके।
विज्ञापन




भवन मालिकों ने किया हंगामा

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का किराया न मिलने से नाराज भवन मालिकों ने शुक्रवार को सीएमओ ऑफिस पहुंचकर हंगामा किया। सीएमओ से मिलकर भुगतान करवाने की मांग की। उन्होंने नई व्यवस्था की जानकारी देते हुए इसी माह भुगतान कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed