फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The mourners paid their tribute with tearful eyes on the martyrdom of Hazrat Muslim

Lucknow News: हजरत मुस्लिम की शहादत पर अजादारों ने नम आंखों से दिया पुरसा

Sat, 07 Jun 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 07 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The mourners paid their tribute with tearful eyes on the martyrdom of Hazrat Muslim
हजरत मुस्लिम बिन अकील की शहादत पर ताबूत का जुलूस हुसैनाबाद रईस मंजिल ​स्थित रौजा ए हजरत से निका
लखनऊ। सफीर-ए-हुसैनी के नाम से मशहूर हजरत इमाम हुसैन के चचेरे भाई हजरत मुस्लिम बिन अकील की शहादत का गम शुक्रवार को मनाया गया। शहर में कई जगहों पर आयोजित मजलिस में शामिल होकर अजादारों ने नम आंखों से उन्हें पुरसा दिया। रईस मंजिल में हजरत मुस्लिम के ताबूत का जुलूस गश्त कराया गया। ताबूत की जियारत कर अकीदतमंदों ने दुआएं मांगी।
विज्ञापन


अंजुमन-ए-गुंचा-ए-मेंहदिया की ओर से हुसैनाबाद रईस मंजिल स्थित रौजा ए हजरत मुस्लिम से सड़क तक जुलूस गश्त कराया गया। जुलूस में सबसे आगे हजरत अब्बास की निशानी अलम था। उसके पीछे मौजूद ताबूत और इमाम हुसैन की सवारी का प्रतीक जुलजनाह शामिल था। अकीदतमंदों ने तबर्रुकात की जियारत दुआ मांगी। जुलूस निकलने से पहले रौजा-ए-हजरत मुस्लिम में मौलाना सैयद मोहम्मद अली हैदर ने मजलिस को खिताब किया। मौलाना ने हजरत मुस्लिम की शहादत का मंजर बयान करते हुए कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने हजरत मुस्लिम को अपना सफीर (दूत ) बनाकर कूफा भेजा था। इस्लाम के दुश्मनों ने उन्हें धोखे से शहीद कर दिया। मौलाना का बयान सुनते ही मजलिस में मौजूद अजादारों की आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूरी रात चली शब्बेदारी में अंजुमनों की ओर से नौहाख्वानी और सीनाजनी का सिलसिला सुबह फज्र की नमाज तक चलता रहा। आज शाम को रईस मंजिल में महिलाओं की मजलिस का आयोजन हुआ जिसमें शामिल होकर काफी संख्या में महिलाओं ने हजरत मुस्लिम को खिराजे अकीदत पेश की। वहीं अंजुमन जफरुल ईमान की ओर से कर्बला तालकटोरा में आयोजित मजलिस को मौलाना एजाज अतहर ने खिताब किया। मजलिस के बाद कर्बला परिसर में ताबूत की जियारत कराई गई। अवलविदाई मजलिस को मौलाना यासूब अब्बास ने खिताब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed