फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The mourners lifted the coffin with moist eyes

Lucknow News: अजादारों ने नम आंखों से उठाया ताबूत

Thu, 12 Mar 2026 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
The mourners lifted the coffin with moist eyes
अजादारों ने नम आंखों से उठाया ताबूत
लखनऊ। अमीर-उल-मोमिनीन हजरत अली (अ.स.) की शहादत की याद में बुधवार को राजधानी में परंपरागत ताबूत का जुलूस निकाला गया। जुलूस रौजाए शबीहे नजफ रुस्तम नगर से शुरू होकर कर्बला तालकटोरा पहुंचकर समाप्त हुआ। जहां ताबूत को दफन किया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अजादार नंगे पैर शामिल हुए और या अली मौला, हैदर मौला की सदाओं के बीच मातम करते हुए अपने इमाम को आखिरी सलाम पेश किया।
विज्ञापन

सुबह करीब तीन बजे अलविदाई मजलिस को मौलाना यासूब अब्बास ने खिताब किया। इसके बाद महिलाओं ने ताबूत को पुरुषों के सुपुर्द किया। ताबूत निकलते ही अजादारों में गम का माहौल छा गया। जुलूस में हजरत अब्बास (अ.स.) के अलम भी शामिल थे।
विज्ञापन


जुलूस छोटे साहब आलम रोड, कर्बला दियानुतदौला, काजमैन, मंसूर नगर तिराहा, गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज और संजीवनी अस्पताल होते हुए हैदरगंज पहुंचा। यहां परंपरा के अनुसार कुएं के पास ताबूत को कुछ देर रोककर उस पर काली चादर चढ़ाई गई। इसके बाद जुलूस कर्बला तालकटोरा पहुंचा, जहां ताबूत को दफन किया गया। कर्बला तालकटोरा में मौलाना अब्बास नासिर ने मजलिस को खिताब किया और रोजा इफ्तार भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



हजरत अली (अ.) की शहादत की याद में शहर के घरों और इमामबाड़ों में मजलिसों का दौर भी चलता रहा। महिलाओं ने घरों में नौहाख्वानी कर पुरसा पेश किया। कर्बला दियानुतदौला में बेटी के घर बाप का पुरसा शीर्षक से मजलिस को निगार फातिमा ने खिताब किया। बेटे के घर बाप का पुरसा शीर्षक से मजलिस में मौलाना मोहम्मद मियां आब्दी ने बयान किया। छोटे इमामबाड़े में मौलाना अली इमाम, फराशखाना वजीरगंज में मौलाना गुलरेज नकी, दरगाह हजरत अब्बास रुस्तम नगर में मौलाना सैफ अब्बास और इमामबाड़ा लाडोखानम नक्खास में मौलाना दानिश जैदी ने मजलिसों को खिताब किया। मस्जिद मिर्जा जैना में हसन रजा ने मर्सिया पढ़ा।

शबे कद्र पर आज पूरी रात होगी इबादत
बृहस्पतिवार को शबे कद्र के मौके पर शिया समुदाय पूरी रात इबादत करेगा। पुरुष मस्जिदों में आमाल-ए-शबे कद्र और नमाज अदा करेंगे, जबकि महिलाएं घरों में आमाल करेंगी। मस्जिदों में अफ्तारी और सहरी के विशेष इंतजाम भी किए गए हैं।


शहादत दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग

ऑल इंडिया शिया यूथ फेडरेशन ने 21 रमजान को हजरत अली (अ.स.) की शहादत के दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की है। फेडरेशन के महासचिव कासिम हुसैन ने बताया कि यह मांग करीब 28 वर्षों से की जा रही है। कर्बला तालकटोरा के पास हजारों अजादारों ने कपड़े पर हस्ताक्षर कर प्रधानमंत्री को भेजे जाने वाले ज्ञापन का समर्थन किया।

अजादारों ने नम आंखों से उठाया ताबूत

अजादारों ने नम आंखों से उठाया ताबूत

अजादारों ने नम आंखों से उठाया ताबूत

अजादारों ने नम आंखों से उठाया ताबूत

अजादारों ने नम आंखों से उठाया ताबूत

अजादारों ने नम आंखों से उठाया ताबूत

अजादारों ने नम आंखों से उठाया ताबूत

अजादारों ने नम आंखों से उठाया ताबूत

अजादारों ने नम आंखों से उठाया ताबूत

अजादारों ने नम आंखों से उठाया ताबूत

अजादारों ने नम आंखों से उठाया ताबूत

अजादारों ने नम आंखों से उठाया ताबूत

अजादारों ने नम आंखों से उठाया ताबूत

अजादारों ने नम आंखों से उठाया ताबूत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed