फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The morning was wrapped in a thick blanket of fog, making breathing difficult.

Lucknow News: धुंध की मोटी चादर में लिपटी रही सुबह, सांस लेना हुआ दूभर

Fri, 12 Dec 2025 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
The morning was wrapped in a thick blanket of fog, making breathing difficult.
बृहस्पतिवार सुबह पुराने लखनऊ इलाके में छाई धुंध।  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार की सुबह धुंध की मोटी चादर में लिपटी नजर आई। इस वजह से सुबह में दृश्ता 800 मीटर तक सिमट गई। इसका असर परिवहन सेवाओं पर पड़ा। दोपहर में मौसम साफ होने के बाद भी धूल के सूक्ष्म कणों की मोटी परत छाई रही। हवा में प्रदूषण का स्तर ज्यादा होने के कारण बुजुर्गों और बच्चों का सांस लेना दूभर हो गया।



मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से लखनऊ के माैसम में फिर से बदलाव के आसार हैं। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से अगले तीन-चार दिन तक न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़त देखने को मिल सकती है। इस दौरान सुबह-शाम धुंध और कोहरा का असर भी बना रहेगा। विक्षोभ के समाप्त होने के बाद सर्द हवाओं से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।
विज्ञापन




किसी भी इलाके में राहत नहीं

उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के हिसाब से बृहस्पतिवार को लखनऊ का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 249 यानी ऑरेंज जोन में रहा। काफी समय के बाद राजधानी के सभी छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों पर एक्यूआई ऑरेंज जोन में दर्ज हुआ। अलीगंज और तालकटोरा की हवा में पीएम-2.5 और पीएम-10 कणों की मात्रा सुरक्षित सीमा से दोगुनी तक पाई गई, जो स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद चिंताजनक है। शहर के किसी भी इलाके में राहत नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन






ज्यादा बाहर न रहें सांस के रोगी, बच्चे और बुजुर्ग



मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि हवा की धीमी गति, वातावरण में बढ़ी हुई नमी और जमीन से उड़े धूलकण मिलकर स्मॉग की स्थायी परत बना रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में अस्थमा रोगियों, हृदय और फेफड़ों की समस्याओं से जूझ रहे लोगों, बच्चों और बुजुर्गों को सावधान रखना चाहिए। सुबह और शाम में घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।



लखनऊ की हवा का हाल

अलीगंज - 276- ऑरेंज- खराब

तालकटोरा- 270 - ऑरेंज- खराब

गोमतीनगर- 264 -ऑरेंज- खराब

बीबीएयू- 247 -ऑरेंज- खराब

लालबाग- 234 - ऑरेंज- खराब



कुकरैल- 203 - ऑरेंज- खराब

बृहस्पतिवार सुबह पुराने लखनऊ इलाके में छाई धुंध। 

बृहस्पतिवार सुबह पुराने लखनऊ इलाके में छाई धुंध। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed