{"_id":"6a3c396ab50370c45f0749bf","slug":"the-miscreants-arrived-on-a-blue-bike-and-fled-towards-the-purvanchal-expressway-lucknow-news-c-13-lko1096-1798776-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नीले रंग की बाइक से आए थे बदमाश, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नीले रंग की बाइक से आए थे बदमाश, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर भागे
Thu, 25 Jun 2026 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर साथियों का इंतजार करता बदमाश।
लखनऊ। नीले रंग की अपाचे बाइक से आए तीन बदमाशों ने सराफा कारोबारी सचिन वर्मा को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की तरफ भाग निकले। वे बाराबंकी की तरफ से आए थे। पुलिस अब तक 70 से अधिक कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है।
लूटकांड के खुलासे के लिए एसओजी, क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं। टीमें घटनास्थल से भागने के संभावित रास्तों की फुटेज देख रही हैं। फुटेज में बदमाश वारदात के बाद महुरा कला की ओर जाते दिखे हैं। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। दक्षिणी जोन के एक अधिकारी के अनुसार, वारदात से पहले दुकान के सामने दो संदिग्ध महिलाएं दिखीं। ये महिलाएं करीब डेढ़ घंटे तक दुकान के बाहर खड़ी रहीं। पुलिस उनकी भूमिका की पड़ताल कर रही है। आशंका है कि ये महिलाएं बदमाशों की मददगार हो सकती हैं।
लूटी गई स्कूटी रास्ते में छोड़ बाइक से भाग निकले बदमाश
बदमाशों ने सराफ से लूटी गई स्कूटी को रास्ते में छोड़ दिया। वे अपनी अपाचे बाइक पर बैठकर भाग निकले। दरअसल, सराफ को गोली मारकर जेवर और स्कूटी लेकर भागे दो बदमाशों की मदद में तीसरा बदमाश भी बाइक पर मौजूद था। उसने सफेद रंग की शर्ट व हेलमेट पहना था। सीसीटीवी फुटेज में तीनों बदमाश अमेठी से सुल्तानपुर हाईवे से मुहरा कला के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर जाते दिखे हैं।
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना सराफ का हाल
आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सोनी ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर घायल सचिन वर्मा का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों और पुलिस अधिकारियों से उपचार व सुरक्षा की जानकारी ली। राजेश सोनी ने पीड़ित परिवार को सहायता का भरोसा दिलाते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
वर्जन:::
फुटेज में लूट करने के बाद तीनों बदमाश एक बाइक पर जाते दिखे हैं। घटना से जुड़े कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
-अमित कुमार आनंद, डीसीपी दक्षिणी