फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The miscreant ran away after robbing a cancer patient's mobile, was arrested within a few hours

Lucknow News: कैंसर के मरीज का मोबाइल लूटकर भागा बदमाश, चंद घंटों में हुआ गिरफ्तार

Fri, 04 Jul 2025 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
The miscreant ran away after robbing a cancer patient's mobile, was arrested within a few hours
लखनऊ। महानगर इलाके में बुधवार दोपहर ई रिक्शा सवार कैंसर रोगी सिद्धार्थनगर के इटवा निवासी इश्तियाक का मोबाइल लूटकर बदमाश भाग निकला। पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और सीसीटीवी कैमरे की मदद से उसे शाम को दबोच लिया। इश्तियाक के मुताबिक, निराला नगर स्थित ग्लोब हॉस्पिटल से उनका इलाज चल रहा है। बुधवार को वह बेटे फरीदुद्दीन के साथ सिद्धार्थनगर से दवा लेने लखनऊ आए थे। वे पॉलीटेक्निक चौराहे से ई रिक्शा पर सवार होकर अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक भी ई रिक्शा पर सवार हो गया। करीब 100 मीटर चलने के बाद युवक झपट्टा मारकर इश्तियाक का मोबाइल लूटकर भाग निकला। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और इश्तियाक के बताए गए हुलिए के अनुसार आरोपी हसनगंज के डालीगंज निवासी नीरज उर्फ देवा को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed