फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Minority Welfare Department will now run an IAS coaching center itself

Lucknow News: अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अब खुद चलाएगा आईएएस कोचिंग केंद्र

Tue, 16 Jun 2026 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
The Minority Welfare Department will now run an IAS coaching center itself
लखनऊ। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग उर्दू अकादमी से पारा स्थित अपनी जमीन पर बने आईएएस कोचिंग केंद्र को वापस लेने के बाद अब उसे खुद चलाएगा। शासन स्तर से निर्णय लिया जा चुका है। इसका नोटिस जारी होने के बाद से यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में निराशा है। हालांकि, विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के मुताबिक सपा सरकार में इस केंद्र की स्थापना की गई थी। तब उर्दू अकादमी के अध्यक्ष शायर नवाज देवबंदी के अनुरोध पर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने भवन 10 वर्ष के लिए अकादमी को वर्ष 2014-15 में लीज पर दिया था। इसके बाद से उर्दू अकादमी यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवा रही है।
विज्ञापन


अब अल्पसंख्यक कल्याण विभाग केंद्र को खुद चलाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि निर्णय के पीछे प्रयास है कि अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में अधिक संख्या में सफल हों। विभाग ने उर्दू अकादमी के सचिव को पत्र लिखकर जमीन खाली करने की तिथि बताने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त निदेशक आरपी सिंह का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य अल्पसंख्यक छात्रों के लिए सुदृढ़ और समर्पित शिक्षण वातावरण बनाना है। विभाग का मानना है कि सीधे अपने नियंत्रण में स्टडी सेंटर चलाने से संसाधनों का बेहतर आवंटन होगा और प्रशिक्षण की गुणवत्ता में भी सुधार किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed