फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The mercury will continue to rise gradually during the day, and the heat will continue to increase

Lucknow News: दिन में धीरे-धीरे चढ़ता रहेगा पारा, बढ़ती रहेगी गर्मी

Sat, 14 Feb 2026 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The mercury will continue to rise gradually during the day, and the heat will continue to increase
लखनऊ। मौसम में ठंड का असर दिनों दिन कम हो रहा है और दिन में गर्माहट का अहसास बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम में बड़े बदलाव के संकेत नहीं है। ऐसे में मामूली उतार-चढ़ाव के साथ कुल मिलाकर तापमान बढ़ता रहेगा।
विज्ञापन

मौसम के बदलते मिजाज का असर लोगों पर साफ नजर आ रहा है। लोग दिन में गर्म कपड़े पहनने से परहेज कर रहे हैं। सुबह और शाम में भी हल्के गर्म कपड़ों से काम चल जा रहा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मौसम धीरे-धीरे गर्म दिनों की ओर जा रहा है। इसी वजह से दिन के तापमान में आंशिक वृद्धि हो रही है जो आगे भी जारी रहेगी। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से आंशिक रूप से अधिक रहा।शनिवार को भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है।
विज्ञापन




एक सप्ताह में तापमान का उतार-चढ़ाव

दिन अधिकतम न्यूनतम

13 फरवरी 25.1 11.1
12 फरवरी 27.0 12.1

11 फरवरी 26.7 12.1
10 फरवरी 26.4 10.0

9 फरवरी 26.4 10.0
8 फरवरी 25.8 11.1

7 फरवरी 25.0 10.3
(नोट : सभी तापमान डिग्री सेल्सियस में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed