फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The mercury dropped, the valley remained covered with fog till nine in the morning

Lucknow News: लुढ़का पारा, सुबह नौ बजे तक कोहरे से ढकी रही तराई

Thu, 28 Nov 2024 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 28 Nov 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped, the valley remained covered with fog till nine in the morning
बौद्ध परिपथ पर गिलौला पेट्रोलपंप ​स्थित ढो के निकट मार्ग की पटरी पर ख्चाड़े वाहन।
श्रावस्ती। तराई में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। लगातार चल रही पश्चिमोत्तर हवाओं के कारण बुधवार सुबह नौ बजे तक समूचा जिला कोहरे की चादर में लिपटा रहा। इसके बाद खिली चटकीली धूप ने लोगों को कुछ राहत दिलाया लेकिन तेज पछुआ हवा से लोगों की मुश्किलें बरकरार रही।
विज्ञापन


जिले में मौसम का मिजाज दिन प्रतिदिन ठंडा होता जा रहा है। लगातार चल रही तेज पश्चिमोत्तर हवाओं के कारण ठंड बढ़ती जा रही है। देर शाम शुरू हुआ घना कोहरे का दौर सुबह नौ बजे तक जारी रहा। तेज हवाओं व घने कोहरे के कारण मौसम का पारा लुढ़ककर 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे लोग ऊनी कपड़ों का सहारा लेने को विवश दिखे। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा। इस संबंध में आपदा प्रबंधक अरुण कुमार मिश्र बताते हैं कि तापमान में अभी और गिरावट संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed