फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The mantra of women empowerment emerged from the kitchen

Lucknow News: रसोई से निकला महिला सशक्तीकरण का मंत्र

Mon, 02 Mar 2026 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
The mantra of women empowerment emerged from the kitchen
शक्ति समूह की संस्थापक रेनु अग्रवाल (साड़ी में) के साथ महिला सदस्य। -स्वयं
लखनऊ। खानपान में स्वाद के साथ ही घर जैसी शुद्धता और पौष्टिकता भी मिले तो यह आज के समय में सोने पर सुहागा है। विकासनगर में एक समूह इसी शुद्धता को न सिर्फ घर-घर पहुंचाने का काम कर रहा है बल्कि घरेलू, कम शिक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को रोजगार मुहैया कराकर उन्हें स्वावलंबन की राह भी दिखा रहा है। खास बात यह है कि मुनाफे की आय का एक बड़ा हिस्सा गरीब बच्चों की पढ़ाई और नेत्र रोगियों के इलाज पर भी खर्च किया जाता है।
विज्ञापन


राजधानी के विकासनगर में रेनु अग्रवाल ने करीब आठ साल पहले शक्ति समूह की स्थापना की थी। यहां सभी प्रकार की नमकीन से लेकर गुझिया, मेवा लड्डू, अलसी के लड्डू, अचार, पापड़, मसाले, आटा और बेसन को तैयार किया जाता है। रेनु अग्रवाल ने बताया कि समूह में करीब 20 ऐसी महिलाओं को रोजगार दिया गया जो आर्थिक रूप से कमजोर थीं। स्वाद और शुद्धता की वजह से धीरे-धीरे उत्पादों की लोकप्रियता के साथ बिक्री बढ़ने लगी। इससे होने वाली आय से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ।
विज्ञापन

होली और दीपावली पर बहुत सी महिलाएं हमारे समूह से जुड़कर काम करती हैं क्योंकि इतनी ज्यादा मांग को पूरा कर पाना 20-25 महिलाओं के बस की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य है लोगों को शुद्ध और बिल्कुल घर जैसे स्वादिष्ट व पौष्टिक पकवान उपलब्ध करवा सकें क्योंकि आज की भागमभाग भरी जिंदगी में जब पति-पत्नी दोनों ही कामकाजी हैं तो उनके घर में बाजार से ही ज्यादातर पकवान आते हैं। यहां तक कि विदेश में रहने वाले बहुत से लोग हमारे उत्पाद मंगवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की पढ़ाई और नेत्र रोगियों के इलाज का भी जिम्मा

शक्ति समूह की संस्थापक रेनु अग्रवाल ने बताया कि उत्पादों से होने वाले मुनाफे का एक बड़ा हिस्सा ऐसे बच्चों की शिक्षा पर खर्च किया जाता है जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। उन्होंने बताया कि प्रति माह कल्याणं करोति संस्था के माध्यम से एक नेत्र रोगी के ऑपरेशन का खर्च भी हमारे समूह की ओर से वहन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed