फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The mantra of 'Nation First' is the soul of BJP : Dr. Rajeshwar Singh

‘राष्ट्र प्रथम’ मंत्र भाजपा की आत्मा : डॉ. राजेश्वर सिंह

Mon, 07 Jul 2025 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The mantra of 'Nation First' is the soul of BJP : Dr. Rajeshwar Singh
‘राष्ट्र प्रथम’ मंत्र भाजपा की आत्मा : डॉ. राजेश्वर सिंह
लखनऊ। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर रविवार को बख्शी का तालाब स्थित एक लॉन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ‘राष्ट्र प्रथम’ की जो विचारधारा दी, वही आज भारतीय जनता पार्टी की मूल आत्मा है। राष्ट्रीय एकता के धरातल पर ही सुनहरे भविष्य की नींव रखना संभव है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ही भारतीय जनसंघ की स्थापना करते हुए दो निशान, दो प्रधान, दो विधान-नहीं चलेंगे का नारा देकर कश्मीर को भारत से पूरी तरह जोड़ने की मांग की। उन्होंने कश्मीर के विशेष दर्जे और परमिट व्यवस्था का विरोध किया। इसी संघर्ष में उन्होंने बलिदान दिया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने पौधरोपण किया। मंडल अध्यक्ष संदीप यादव, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती अंजू रस्तोगी, जिलाध्यक्ष एससी मोर्चा कामता प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed