फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   the main culprit of kakori dacoity was local youth

काकोरी डकैती का सूत्रधार मोहल्ले का ही युवक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
the main culprit of kakori dacoity was local youth
लखनऊ। काकोरी में रिटायर्ड सचिवालय कर्मी हरि कृष्ण वर्मा के घर पर हुई वारदात की साजिश आसपास रहने वाले बदमाश ने ही रची थी। पुलिस को इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की तस्वीरें मिल गई हैं। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय का कहना है कि बदमाशों की पहचान हो गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गैर जनपद भेजी गई हैं। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आयुक्त ने बताया कि सचिवालय से सेवानिवृत हरिकृष्ण वर्मा के घर पर चार बदमाश घुसे थे जबकि एक बदमाश बाहर गली में ही घूमकर पहरेदारी कर रहा था। वारदात के बाद छानबीन में पुलिस को कुछ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली जिसमें बदमाशों का हुलिया साफ नजर आ रहा है। फुटेज में दिख रहे एक बदमाश की पहचान मुहल्ले में ही रहने वाले युवक के रूप में कर ली गई है। हालांकि, वह घर से भागा हुआ है। उसकी व अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस और क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमें सीतापुर, उन्नाव और अंबेडकरनगर समेत अन्य जनपदों में भेजी गई हैं। मालूम हो कि दुबग्गा की आम्रपाली योजना निवासी हरि कृष्ण वर्मा के मकान में घुसे बदमाशों ने उनकी पत्नी व बेटे को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। बदमाश 15000 रुपये नकद व करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed