{"_id":"67a119801c54bfdf010f1869","slug":"the-main-conspirator-of-locker-cutting-was-taken-on-remand-and-interrogated-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1062562-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लॉकर काटने के मुख्य साजिशकर्ता को रिमांड पर लेकर पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लॉकर काटने के मुख्य साजिशकर्ता को रिमांड पर लेकर पूछताछ
विज्ञापन
लॉकर काटने के मुख्य साजिशकर्ता को रिमांड पर लेकर पूछताछ
लखनऊ। चिनहट स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकर काटकर करोड़ों की चोरी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विपिन को रिमांड पर लिया है। सोमवार देर रात पुलिस गाजीपुर जेल से आरोपी को लेकर लखनऊ पहुंची। कुछ देर तक आरोपी से पूछताछ की गई। देर रात में ही पुलिस उसे लेकर सीतापुर के लिए रवाना हो गई। वहां उसके घर ले जाकर माल बरामदगी का प्रयास किया जाएगा।
विपिन को मंगलवार दोपहर 12 बजे गाजीपुर जेल में दाखिल किया जाना है। माना जा रहा है कि पुलिस आरोपी के पास से चोरी का सोना बरामद करने का प्रयास करेगी। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने अपने घर में कुछ जेवर छिपाए हैं। आरोपी को उसके गांव ले जाकर परिजनों से आमना सामना भी कराया जाएगा। उधर, सोना बरामदगी में गड़बड़ी की आशंका के बाद महकमे में चर्चा का बाजार गर्म है। एडीसीपी पूर्वी ने जिन पुलिसकर्मियों को नोटिस भेजा है उनमें से कुछ ने सोमवार को बयान दर्ज कराए।
उल्लेखनीय है कि 21 दिसंबर की रात चोरों ने बैंक के 42 लॉकर काटे थे। इसके बाद करोड़ों रुपये के जेवर, सोना और नकदी पार कर ले गए थे। पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को मार गिराया था। पांच आरोपी जेल में हैं। विपिन ने वारदात की साजिश रची थी। पुलिस आरोपी को इंदिरानगर, चिनहट, गुडंबा और तकरोही इलाके में भी लेकर गई ताकि माल बरामद किया जा सके।