Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The lift of the Municipal Corporation Zone-3 office has been closed for four days.

Lucknow News: चार दिन से बंद नगर निगम जोन-तीन के ऑफिस की लिफ्ट

Wed, 18 Nov 2026 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The lift of the Municipal Corporation Zone-3 office has been closed for four days.
चार दिन से बंद नगर निगम जोन-तीन के ऑफिस की लिफ्ट।
लखनऊ। नगर निगम के जोन-तीन ऑफिस की लिफ्ट चार दिन से बंद पड़ी है। इससे गृहकर व अन्य कार्य से आने वाले बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम का यह दो मंजिला जोनल ऑफिस एक साल पहले ही बनकर तैयार हुआ है। इसके बाद भी इसकी लिफ्ट आए दिन खराब रहती है। इस बार चार दिन से यह बंद है। इन दिनों जनगणना का भी काम चल रहा है। ऐसे में इस काम में लगे कर्मचारी भी आ रहे हैं। उनको जनगणना से जुड़ी सामग्री बांटी जा रही है। लिफ्ट खराब होने से उसके लिए अब काउंटर नीचे ही लगा दिया गया है।

नगर निगम कर्मचारी संघ के महामंत्री शमील एखलाक और कर्मचारी नेता मोहम्मद रेहान ने बताया कि कहने को तो ऑफिस हाईटेक है मगर आए दिन यहां पर कुछ न कुछ समस्या रहती है। कभी पीने का पानी नहीं आता, कभी एसी से पानी टपकने लगता है। फॉल्स सीलिंग गिरने का डर भी बना रहता है। इस बारे में जोनल अधिकारी अजीत राय ने बताया कि लिफ्ट बंद होने की जानकारी मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed