Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three accused arrested for carrying out thefts after conducting reconnaissance of locked houses

Lucknow News: बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Nov 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 18 Nov 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for carrying out thefts after conducting reconnaissance of locked houses
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद चोरी की बाइक।
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज और पीजीआई इलाके के सात मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 18 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और ठाकुरगंज से चोरी की गई बाइक बरामद हुई है। इसी बाइक से आरोपी रेकी और चोरी करते थे। आरोपियों ने अपने कुछ अन्य सार्थियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक ने बताया कि मोहनलालगंज इलाके में 16 अक्तूबर को उमाकांत पाठक, 18 अक्तूबर को कनक दीक्षित, 23 अक्तूबर को सूर्य मणि शुक्ल, सात नवंबर को पवन कुमार और 15 नवंबर को शालिनी यादव के घरों में चोरी की घटनाएं हुई थीं। खुलासे के लिए सात पुलिस टीमें लगाई गई थीं। टीमों ने 140 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कुछ कैमरों में बाइक सवार संदिग्धों की फुटेज मिली। इसके आधार पर मंगलवार को मोहनलालगंज पुलिस ने बहराइच के दरगाह शरीफ स्थित नूरुद्दीन चक निवासी बाबू और आशिक अली व उन्नाव के दही कोयला गली पार्ट-2, शिवनगर निवासी शीबू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने पीजीआई इलाके के दो बंद घरों में भी चोरी करना कबूल किया।
विज्ञापन


कपड़े देखकर लगाते थे घर खाली होने का अंदाजा
एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि आरोपी दिन में घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे। जिन घरों के बाहर ताला लगा होता और छत या आंगन में कपड़े सूखते मिलते, उन्हें निशाना बनाते थे। छत या आंगन में सूख रहे कपड़ों को देखकर आरोपी अंदाजा लगाते थे कि घर के लोग दिन में बाहर गए हैं और शाम तक लौटेंगे। इसके बाद ताला तोड़कर जेवर चोरी करते और बाहर से गेट बंद कर देते थे ताकि आसपास के लोगों को शक न हो। आरोपी चोरी के जेवर सस्ते दामों पर बेच देते थे। उन्होंने अपने कुछ साथियों के नाम भी बताए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, बाबू पर विभिन्न जिलों में 15, आशिक अली पर 19 और शीबू पर उन्नाव में एक आपराधिक मामला दर्ज है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद चोरी की बाइक।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद चोरी की बाइक।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद चोरी की बाइक।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद चोरी की बाइक।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद चोरी की बाइक।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद चोरी की बाइक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed