{"_id":"678b1ecb1a100f8f1c079e33","slug":"the-leopard-who-killed-a-girl-was-captured-in-a-cage-in-bahraich-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: पिंजरे में कैद हुआ बच्ची को मौत के घाट उतारने वाला तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: पिंजरे में कैद हुआ बच्ची को मौत के घाट उतारने वाला तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
Sat, 18 Jan 2025 03:38 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 18 Jan 2025 03:38 PM IST
सार
बहराइच के कतर्नियाघाट में बच्ची को मौत के घाट उतारने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद कर लिया गया है। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मिहींपुरवा बहराइच कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा वन रेंज के ग्राम उर्रा के मजरा तमोलिनपुरवा में मां के साथ खेत गयी बालिका को मौत के घाट उतारने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
बच्ची की मौत के बाद ग्रामीणों में काफी दहशत थी और लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुआ को पकड़ने की मांग की थी।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वन विभाग ने घटना वाली जगह पर बुधवार की रात में पिंजरा लगाया था लेकिन दो दिनों तक तेंदुआ पिंजरे के आसपास नहीं आया।
शुक्रवार की रात को तेंदुआ वन विभाग के द्वारा लगाए गए पिंजरे में बंधी बकरी के शिकार के लालच में आया तो तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया।
तेंदुआ के पिंजरे में कैद होते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।