फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The LDA has initiated the process to regularize 1,700 illegal buildings.

Lucknow News: एलडीए ने 1700 अवैध भवनों को नियमित करने की प्रक्रिया की शुरू की

Wed, 08 Jul 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The LDA has initiated the process to regularize 1,700 illegal buildings.
एलडीए।
लखनऊ। एलडीए ने शहर के भीतर अवैध रूप से बने 1700 भवनों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश कैबिनेट से हरी झंडी मिलने के बाद एलडीए ने इन सभी भवन स्वामियों को नियमितीकरण के लिए नोटिस जारी किए हैं। ये सभी भवन ऐसे हैं, जिनके नक्शे पहले जिला पंचायत से पास हुए थे, लेकिन एलडीए सीमा में आने के बाद इन्हें तकनीकी रूप से अवैध माना जा रहा था।
विज्ञापन


एलडीए ने कार्रवाई के लिए सभी स्वीकृत भवनों की जोनवार सूची तैयार की है। प्राधिकरण के नए प्लान के अनुसार, इस अभियान में सबसे पहले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलेगी। इसके बाद आवासीय भवनों के नक्शे वैध किए जाएंगे। जिला पंचायत के नियमों के तहत बने मकानों और व्यावसायिक भवनों के मालिकों को एलडीए को भारी शमन शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन

यदि निर्माण एलडीए के मास्टर प्लान के भूमि उपयोग के विपरीत है, तो उसे खारिज करने के बजाय समायोजित किया जाएगा। इसके लिए केवल निर्धारित अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इस फैसले से हजारों भवन स्वामियों को बड़ी राहत मिलेगी। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने कहा कि नियमावली के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed