फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The joy of shadow crutches at Jashn-e-Bahara

Lucknow News: जश्न-ए-बहारा में छाया वैसाखी का उल्लास

Tue, 15 Apr 2025 02:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
The joy of shadow crutches at Jashn-e-Bahara

विज्ञापन
लखनऊ। वैसाखी के अवसर पर लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड की ओर से आयोजित सांस्कृतिक संध्या ''''जश्न-ए-बहारां'''' में शहरवासियों ने उल्लास, सांस्कृतिक विविधता और आपसी सौहार्द का अनुभव किया। गोमतीनगर के होटल में देर शाम तक गीत, संगीत, नृत्य और उत्साह का माहौल बना रहा।



कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ एडमिन अनिल शुक्ल के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद वरिष्ठ एडमिन शोएब कुरैशी ने एलसीडब्ल्यू के संस्थापक सुनील मिश्रा का विशेष संदेश पढ़कर सुनाया। अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व डीआईजी (विधि) डॉ. जी एन खन्ना थे।
विज्ञापन


प्रधानाचार्या मंजीत कौर के नेतृत्व में गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं, शिक्षिकाओं के पंजाबी लोकगीत और गिद्दा की प्रस्तुति को खूब सराहा गया। अनन्या मदर, राहुल पांडेय, मधुमिता रक्षित के समूह नृत्य ने सबको झुमाया। इस दौरान विशिष्ट उपलब्धियों के लिए कई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इनमें राष्ट्रपति भवन में पुस्तक ''''सशक्त दिव्यांग'''' का लोकार्पण कराने वाली अनीता सुधीर, बाल साहित्य में योगदान के लिए संजीव जायसवाल, मिसेज स्टाइल आइकन 2025 बनीं पूजा टंडन, और जी स्टूडियो में नई भूमिका में नियुक्त रश्मि मिश्रा शामिल रहीं। मंच संचालन रश्मि मिश्रा और राहुल पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed