{"_id":"6902817533e2a569f503455a","slug":"the-issue-of-employment-of-students-was-raised-in-the-meeting-of-kathak-institute-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1448183-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कथक संस्थान की बैठक में उठा विद्यार्थियों के रोजगार का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कथक संस्थान की बैठक में उठा विद्यार्थियों के रोजगार का मुद्दा
विज्ञापन
बिरजू महाराज कथक संस्थान की कार्यकारी परिषद एवं सामान्य परिषद समिति की बैठक मेंमौजूद संस्थान की
लखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान की कार्यकारी परिषद एवं सामान्य परिषद समिति की बैठक संस्थान के प्रांगण में हुई। संस्थान के विद्यार्थियों के लिए रोजगार सृजन का मुद्दा उठा। साथ ही संगीत व नृत्य के क्षेत्र में ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू किए जाने पर भी सहमति बनी।
बिरजू महाराज कथक संस्थान की अध्यक्ष डॉ. कुमकुम धर और विशेष सचिव संस्कृति विभाग संजय कुमार सिंह की मौजूदगी में संस्थान के कोर्सों के प्रचार-प्रसार को बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। डॉ. कुमकुम धर ने बताया कि इस बार 63 जिलों में 65 कार्यशालाएं हुईं। माध्यमिक विद्यालयों व महाविद्यालयों में संगीत विषय के लिए पद सृजित कराने और रिक्त पदों को भरे जाने के लिए शासन को पत्र भेजने की भी बात रखी गई।
माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा महाविद्यालयों में संगीत शिक्षा के संरक्षण एवं संर्वधन के लिए युवा एवं वरिष्ठ कलाकारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके। इस बार पर भी सहमति बनी कि अंतरराष्ट्रीय मंचों के माध्यम से विदेशों में भी कथक नृत्य का प्रचार-प्रसार किया जाए। बैठक में विभिन्न विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू कराने का प्रस्ताव भी रखा गया। बैठक में संस्थान की उपाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश तिवारी, सहायक निदेशक तुहिन द्विवेदी, संयुक्त सचिव वित्त कुंवर मकरंद सिंह, संगीत नाटक अकादमी से शैलजा कांत, प्रो. अश्विनी कुमार मिश्र, अजंता देवी, डॉ. गोपाल मिश्र, अनुज मिश्रा और रुचि बलूनी आदि मौजूद रहे।