फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The interesting political battle of Tripathi vs Tripathi in Deoria, BJP, SP, BSP and Congress fielded Brahmin candidates

देवरिया में त्रिपाठी बनाम त्रिपाठी: भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस ने ब्राह्मण उम्मीदवार पर खेला दांव

Fri, 16 Oct 2020 02:10 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 16 Oct 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
The interesting political battle of Tripathi vs Tripathi in Deoria, BJP, SP, BSP and Congress fielded Brahmin candidates
देवरिया उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला।
बीते कुछ महीनों से प्रदेश में सियासी मुद्दा बने ब्राह्मणों को राजनीतिक संदेश देने की कोशिश में विभिन्न दलों ने कुछ ऐसा रंग दिखाया कि देवरिया में चुनावी लड़ाई ब्राह्मण बनाम ब्राह्मण ही नहीं बनी, बल्कि त्रिपाठी बनाम त्रिपाठी की रोचक जंग में तब्दील हो गई है। भाजपा ने उपचुनाव में देवरिया विधानसभा सीट पर डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाकर ब्राह्मण समीकरण साधने की कोशिश की है तो सपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने मुकुंद भाष्कर मणि त्रिपाठी और बसपा ने अभयनाथ त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है। सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आए अभयनाथ त्रिपाठी 2017 में भी बसपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़े थे और तीसरे नंबर पर रहे थे। भाजपा ने मंगलवार को जो छह उम्मीदवार घोषित किए थे, उनमें दो ठाकुर, दो पिछड़े (एक-एक जाट-कुर्मी) और दो अनुसूचित जाति के थे।  
विज्ञापन


 

ब्राह्मण समीकरण साधने की कोशिश

भाजपा के रणनीतिकारों ने देवरिया में ब्राह्मण प्रत्याशी उतारकर सामाजिक समीकरण साधने की भी कोशिश की है। भाजपा पर ब्राह्मणों की उपेक्षा के आरोपों को गलत साबित करने का प्रयास भी किया है। हालांकि, यह तो भविष्य बताएगा कि देवरिया का ब्राह्मण मतदाता किसे ब्राह्मणों का असली हितैषी होने का प्रमाण पत्र देता है, लेकिन चुनावी लड़ाई में इस सीट पर चली जाने वाली सियासी चालें और आरोप-प्रत्यारोप देखने वाले होंगे।
 
सपा का पिछड़ों पर दांव

सपा ने प्रत्याशियों में संतुलन बनाने की कोशिश की है लेकिन उसका दांव पिछड़ों, अति पिछड़ों पर ज्यादा है।  सपा ने 6 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। गठबंधन में एक सीट पर रालोद चुनाव लड़ रहा है। सपा-रालोद गठबंधन ने तीन पिछड़े, दो अनुसूचित जाति और एक-एक ब्राह्मण व मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं। बांगरमऊ में सपा, भाजपा व बसपा तीनों के ही प्रत्याशी पिछड़े वर्ग के हैं। यहां कांग्रेस ने ब्राह्मण उम्मीदवार उतारा है।

कांग्रेस का ब्राह्मण कार्ड
उपचुनाव की 7 सीटों में से कांग्रेस ने उन्नाव, देवरिया व जौनपुर की मल्हनी में ब्राह्मण उम्मीदवार उतारे हैं। दो सुरक्षित सीटों घाटमपुर व टूंडला में अनुसूचित जाति और बुलंदशहर व नौगांवा सादात (अमरोहा) में पिछड़े वर्ग (जाट) उम्मीदवार उतारे हैं।
 
बसपा ने दो-दो ब्राह्मण, दलित व मुस्लिम उतारे

बसपा ने ब्राह्मण, दलित, मुस्लिम व पिछड़ा समीकरण बनाने की कोशिश की है। उसने दो-दो उम्मीदवार अनुसूचित जाति, ब्राह्मण, मुस्लिम उतारे हैं। एक प्रत्याशी पिछड़े वर्ग से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed