फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The inspector was beaten up at the gate of Naka police station, thrown on the ground and his uniform was torn

Lucknow News: नाका थाने के गेट पर दरोगा से मारपीट, जमीन पर पटका, फाड़ी वर्दी

Mon, 31 Mar 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 31 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The inspector was beaten up at the gate of Naka police station, thrown on the ground and his uniform was torn
नाका थाने के गेट पर दरोगा से मारपीट, जमीन पर पटका, फाड़ी वर्दी
लखनऊ। नाका थाने के गेट पर शुक्रवार रात तीन लोगों ने दरोगा देवेंद्र सिंह से मारपीट की। आरोपियों ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और वर्दी फाड़ दी। दरोगा ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


थाने पर तैनात दरोगा देवेंद्र ने बताया कि 28 मार्च की देर रात राजेंद्र नगर तिवारीजी का हाता में विवाद की जानकारी मिली थी। वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो पता चला कि गीता व छाया में किसी बात पर विवाद हाे रहा था। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची। वहां भी दोनों पक्ष मारपीट पर आमादा हो गए। देवेंद्र व महिला पुलिस कर्मी समझा बुझाकर शांत कराने लगे। थोड़ी ही देर में वहां भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


इस बीच आर्यानगर निवासी गुरदीप सिंह, राजेंद्र नगर का राजीव राजपूत और सुनील दरोगा से गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर गुरदीप ने दरोगा को पीटना शुरू कर दिया। आरोपी ने उन्हें उठाकर जमीन पर पटक दिया। राजीव व सुनील ने भी देवेंद्र को पीटा। इंस्पेक्टर वीरेंद्र त्रिपाठी के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed