{"_id":"665779415e3b32fcbd0b9114","slug":"the-heat-has-become-harsh-the-scorching-hot-westerly-wind-shravasti-news-c-104-1-srv1002-105053-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तल्ख हुए गर्मी के तेवर, झुलसा रही गर्म पछुआ हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तल्ख हुए गर्मी के तेवर, झुलसा रही गर्म पछुआ हवा
Thu, 30 May 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 30 May 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। तराई में सूरज लाल हो चुका है। ऐसे में उसकी किरणें सुबह से ही आग उगल रही हैं। दिन में चलने वाली गर्म हवा राहगीरों की राह रोक रही है। इससे जनमानस बेहाल है। फिलहाल मौसम में परिवर्तन नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जिससे हर कोई परेशान है। सिर्फ मार्ग ही नहीं प्रमुख बाजार भी सूने पड़े हैं।
जिले वासियों को इस समय भीषण उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है। सुबह निकलने वाली सूरज की किरणें पूरे दिन लोगों को झुलसा रही है। तपती दोपहरी में मार्ग व खेत खलिहान भी तप रहे हैं। ऐसे में चलने वाली गर्म हवा लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर रही है। हालांकि लोगों को घरों में भी राहत नहीं मिल रही है। उस पर अघोषित बिजली कटौती से हर कोई बेहाल है। निगम द्वारा सुबह-शाम ही नहीं दोपहर व रात में भी बिजली कटौती की जा रही है। जिससे उपभोक्ताओं का सब्र जवाब दे रहा है। अघोषित कटौती के कारण जहां लोग रात में चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। वहीं दिन में भी लोग बेहाल देखे जा रहे हैं। बुधवार को जिले का तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही चल रही 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा से लोगों को लू के थपेड़ों का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सुबह दस से लेकर शाम पांच बजे तक मुख्य मार्ग व प्रमुख बाजार सूने देखे जा रहे हैं।