फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Guy injured after a Gun Shot in Lucknow

पुलिस के सुस्त रवैये से बेखौफ हुए अपराधी, नशे में धुत्त होकर युवक को मारी गोली

Thu, 25 Jul 2019 09:25 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 25 Jul 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
The Guy injured after a Gun Shot in Lucknow
घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश पुलिस के सुस्त रवैये से अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। इसका ताजा उदाहरण तब सामने आया जब की राजधानी लखनऊ में  एक इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर अपराधियों ने एक छात्र को गोली मार दी। ताबड़तोड़ फायरिंग से इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर दहशत का माहौल कायम है। वहीं घायल छात्र को ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मड़ियांव थानाक्षेत्र में शांत शरद शर्मा नामक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि किसी मामूली बात को लेकर युवक और अपराधियों के बीच विवाद शुरू हुआ था। 
विज्ञापन


वहीं यह बात भी सामने आई है कि दोनों गुट में सुबह भी मारपीट हुई थी। देर रात इंजीनियरिंग कॉलेज के पास दोनों गुट फिर आमने-सामने हुए। शराब के नशे में हाथापाई हुई और फिर एक गुट ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। गोली शरद के बाह में लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर भेज दिया है। वहीं बदमाशों की धरपकड़ के लिए मड़ियाव जानकीपुरम अलीगंज थाने की फोर्स को बुलाया गया है। पुलिस ने दबिश देना शुरू कर दिया है।  


गौरतलब हो इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर 24 घंटे पीआरवी की ड्यूटी रहती है। बुधवार देर रात पीआरवी टीम के सामने विवाद शुरू हुआ। वहीं पीआरवी टीम विवाद छुड़ाने के बजाय गोली चलने का इंतजार कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed