फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   the governor attended a closing ceremony in gonda 

नेताओं ने शिक्षा को पैसा कमाने का साधन बना लिया: राज्यपाल

Sat, 17 Mar 2018 03:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 Mar 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
the governor attended a closing ceremony in gonda 
कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल राम नाईक

गोंडा जिले के मेहनौन विधानसभा क्षेत्र में एक समारोह में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि आज के नेताओं ने शिक्षा को पैसा कमाने का साधन बना लिया है। इससे शिक्षा के स्तर मे गिरावट आई है।

विज्ञापन


राज्यपाल यहां शनिवार को लोककला महोत्सव के समापन सत्र को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख ने संस्कारों से युक्त शिक्षा देने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना की थी। नानाजी देशमुख के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज में उनके द्वारा किए गए कार्यों से प्रेरणा लेने की सीख दी
विज्ञापन


विश्वविद्यालयों मे शिक्षा के स्तर को सुधारने पर राज्यपाल ने कहा कि कक्षाओं को नियमित करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द की इसमे बदलाव देखने को मिलेगा। इसके साथ विश्वविद्यालयों मे शोध के क्षेत्र में कमी आने पर राज्यपाल ने चिंता जताई और इसे बढावा दिए जाने की आवश्यकता बताई|
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही मे सपा छोड़कर भाजपा मे आए नरेश अग्रवाल द्वारा जया बच्चन पर की गई टिप्पणी पर कहा कि देश मे महिलाओ का स्थान सदैव से पूजनीय रहा है। ऐसे कोई भी शब्द जिससे उनके मन को पीड़ा पहुंचे वह निंदा के योग्य है।

कानून व्यवस्था के सवाल पर राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि पिछली सरकार की तुलना मे योगी आदित्यनाथ की सरकार बेहतर काम कर रही है। इन्वेस्टर्स समिट मे आए 28 लाख करोड़ का निवेश इसका उदाहरण है।


समापन कार्यक्रम को समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री व श्रावस्ती सांसद दद्दन  मिश्र ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पद्मश्री योगेंद्र बाबा, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, प्रभात वर्मा, प्रेम नारायन पांडेय, पल्टूराम समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed