फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The government is unable to take a decision on a letter of UPSSSC for three and a half months

यूपीएसएसएससी के एक पत्र पर साढ़े तीन माह से निर्णय नहीं ले पा रहा शासन

Mon, 01 Mar 2021 01:49 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 01 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
The government is unable to take a decision on a letter of UPSSSC for three and a half months
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala
शासन का स्पष्ट आदेश है कि तीन दिन में फाइलों का निस्तारण किया जाए। पर, उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की पांच भर्तियों से जुड़े एक पत्र पर शासन स्तर पर साढ़े तीन महीने से फैसला नहीं हो पा रहा है। अफसर फाइलें इधर से उधर दौड़ाने में व्यस्त हैं। दो से चार वर्ष पूर्व शुरू हुई भर्तियों की अंतहीन प्रक्रिया से अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग ने 18 फरवरी 2019 को शासनादेश जारी कर केंद्र की तरह राज्य में भी आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए अधिकतम 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की व्यवस्था लागू की। इस शासनादेश में कहा गया कि लोक सेवाओं और पदों की सभी श्रेणियों में सीधी भर्ती की कार्यवाही में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए नियुक्तियों में आरक्षण की व्यवस्था 1 फरवरी 2019 या इसके बाद अधिसूचित/ विज्ञापित होने वाली रिक्तियों पर प्रभावी होगी।
विज्ञापन


इस शासनादेश को इससे संबंधित अधिनियम का हिस्सा घोषित किया गया। दूसरी ओर इससे संबंधित अधिनियम की धारा-13 के अंतर्गत यह व्यवस्था उन रिक्तियों पर भी प्रभावी कर दी गई है, जो 1 फरवरी 2019 से पूर्व विज्ञापित कर दिए गए हैं, लेकिन उनकी परीक्षा इस तिथि के बाद आयोजित की गई है या की जानी प्रस्तावित है। आयोग दो तरह के नियमों में किस आधार पर आगे बढ़े, यह बड़ी मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने सात नवंबर, 2020 को इस संबंध में शासन का मार्गदर्शन मांगा था। साढ़े तीन महीने से अधिक समय बीतने वाले हैं, लेकिन कार्मिक विभाग इस पर निर्णय नहीं ले पा रहा है। इस संबंध में कुमार का कहना है कि शासन से मार्गदर्शन मिलते ही इन भर्तियों की कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाएगा।

इन भर्तियों पर असर
- आयोग की सम्मिलित तकनीकी सेवा (सामान्य चयन) परीक्षा-2016, 7 नवंबर 2016 को पद विज्ञापित। लिखित परीक्षा होनी है।
- सम्मिलित अवर अभियंता एवं उप वास्तुविद (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा- 2016 (दो)। 27 दिसंबर 2016 को विज्ञापन। लिखित परीक्षा अभी नहीं हुई है।
- सम्मिलित अवर अभियंता, संगणक एवं फोरमैन (सामान्य चयन) प्रतियोगिता परीक्षा-2018, 30 अक्तूबर 2018 को विज्ञापन। लिखित परीक्षा अभी नहीं हुई है।
- राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2018, 28 दिसंबर 2018 को विज्ञापित। लिखित परीक्षा आयोजित नहीं।
- सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन) परीक्षा-2019, 30 जनवरी 2019 को विज्ञापन। प्रारंभिक लिखित परीक्षा संपन्न।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed