फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The girl students again narrated their ordeal and the accused warden was questioned.

Lucknow News: छात्राओं ने फिर बताई आपबीती, आरोपी वार्डन से पूछताछ

Wed, 08 Oct 2025 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
The girl students again narrated their ordeal and the accused warden was questioned.
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खुजौली।
लखनऊ। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खुजौली की कई और छात्राओं के पुलिस ने मंगलवार को बयान लिए। इन छात्राओं ने भी प्रताड़ना भरी आपबीती बताई। वहीं, आरोपी वार्डन सुधा यादव से भी पुलिस ने पूछताछ की है। उसके बाद नोटिस देकर उसे जाने दिया। मामले में पुलिस जल्द चार्जशीट दाखिल करेगी।
विज्ञापन

बीते शनिवार को समाधान दिवस पर कई छात्राओं ने डीएम से शिकायत की थी कि वार्डन उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती हैं। डीएम के निर्देश पर गठित कमेटी ने तफ्तीश की, तब वार्डन पर केस दर्ज कराया था। सोमवार को आठ छात्राओं के बयान दर्ज हुए थे। मंगलवार को पुलिस ने स्कूल की कई और छात्राओं के बयान लिए। इन सभी छात्राओं ने भी वार्डन पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। ्र
विज्ञापन

उधर, जब पुलिस ने वार्डन से पूछताछ की तो वह आरोपों को निराधार बताती रहीं। उनका कहना था कि उनके खिलाफ साजिश की गई है। दावा किया कि कुछ दिन पहले उन्होंने विभागीय अफसरों को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें हटाने की साजिश की जा रही है। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज से उन पर लगे आरोपों की पुष्टि हुई है। मोहनलालगंज एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि केस की विवेचना जारी है। सुबूत जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय जांच पूरी, आरोपों पर मुहर

डीएम ने एडीएम सिविल सप्लाई ज्योति गौतम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी ने रविवार को प्राथमिक जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी थी, जिसके आधार पर वार्डन पर केस दर्ज कराया गया था। मंगलवार को कमेटी ने विस्तृत जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी। इसमें छात्राओं को मारने-पीटने, शौचालय व स्कूल परिसर में झाड़ू लगवाने जैसे आरोपों की पुष्टि हुई है। वहीं, छात्राओं का कहना था कि स्कूल में रात में गाड़ियों से लोग आते-जाते रहते थे, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में इस आरोप की पुष्टि नहीं हो सकी। अब ये जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed