फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The gas crisis has hit police families as well, with canteens running out of induction stock.

Lucknow News: गैस संकट की मार पुलिस परिवारों पर भी, कैंटीन में खत्म हो गया इंडक्शन का स्टॉक

Fri, 13 Mar 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
The gas crisis has hit police families as well, with canteens running out of induction stock.
गैस संकट।
लखनऊ। गैस सिलिंडर की किल्लत का असर अब पुलिसकर्मियों के परिवारों तक भी पहुंच गया है। पुलिस लाइन में रहने वाले कई परिवारों ने इंडक्शन कुकर का सहारा लेना शुरू कर दिया है। इसके चलते पुलिस लाइन कैंटीन में इंडक्शन का स्टॉक ही खत्म हो गया है। पुलिस लाइन स्थित कैंटीन के इंचार्ज दिलीप यादव ने बताया कि पहले कैंटीन में प्रति माह 20-30 इंडक्शन बिकते थे। अधिकांश परिवार खाना बनाने के लिए गैस का ही उपयोग करते हैं। पुलिस लाइन में गैस एजेंसी भी है। वहां गैस की किल्लत नहीं है। इसके बाद भी इंडक्शन कुक टॉप की डिमांड एकाएक बढ़ गई है। स्टॉक में करीब 50 पीस बचा था, जो दो दिन में खत्म हो गया है। कई पुलिसकर्मी अभी भी उसकी मांग कर रहे हैं। जिसे देखते हुए डिमांड भेज दी गई है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बढ़ाए चालाकी से दाम
भूतनाथ मार्केट के इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी प्रमोद बंसल ने बताया कि पहले प्रति दिन इक्का-दुक्का इंडक्शन कुक टॉप बिकते थे। बृहस्पतिवार 30 इंडक्शन बिके। स्टॉक लगभग खत्म हो चुका है। यही हाल दूसरे बाजारों का भी है। एक दुकानदार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रति इंडक्शन 150 से 200 कीमत सभी दुकानदारों ने बढ़ा दी है। पहले एमआरपी से करीब 15 फीसदी दाम कम करके इंडक्शन बेचते थे। अब भी एमआरपी से कम कीमत पर ही बेचे जा रहे हैं, लेकिन छूट का प्रतिशत सभी ने घटा दिया है।

गैस संकट।

गैस संकट।

गैस संकट।

गैस संकट।

गैस संकट।

गैस संकट।

गैस संकट।

गैस संकट।

गैस संकट।

गैस संकट।

गैस संकट।

गैस संकट।

गैस संकट।

गैस संकट।

गैस संकट।

गैस संकट।

गैस संकट।

गैस संकट।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed