फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The first Ashra of Mercy bid farewell to the fasting people

Lucknow News: रोजेदारों से रुखसत हुआ रहमत का पहला अशरा

Wed, 12 Mar 2025 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The first Ashra of Mercy bid farewell to the fasting people
लखनऊ। रमजान-उल-मुबारक का पहला रहमत का अशरा (10 दिन) मंगलवार को रुखसत हो गया। रोजेदारों ने रब की रहमत हासिल करने के लिए रमजान के पहले 10 दिन इबादत में गुजारी। रमजान का दूसरा अशरा मगफिरत का है। लिहाजा दूसरे अशरे यानि 10 दिनों में रोजेदारों में ज्यादा से ज्यादा इबादत करने की होड़ बढ़ेगी।
विज्ञापन


रमजान-उल-मुबारक के 30 दिनों की बरकत को 10-10 दिन के तीन अशरों में बांटा गया है। पहला अशरा रहमत का, दूसरा मगफिरत और तीसरा अशरा जहन्नम से आजादी का है। रमजान के पहले अशरे में रोजेदारों ने ज्यादा से ज्यादा नमाज अदा की और कुरान की तिलावत कर अल्लाह को राजी करने के लिए अपना हर लम्हा इबादत में गुजारा।
विज्ञापन

रहमत का अशरा संपन्न होने पर ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने रोजेदारों से दूसरे अशरे में अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगने की अपील की। वहीं, मौलाना अबुल इरफान मियां फिरंगी महली ने कहा कि रमजान के दूसरे मगफिरत के अशरे में अल्लाह अपने नेक बंदों के गुनाहों को माफ कर देता है। हमें अपने रब को राजी करने के लिए इबादत बढ़ा देनी चाहिए। मस्जिद सुब्हानियां के इमाम कारी मोहम्मद सिददीक ने कहा कि रमजान में जन्नत के सभी दरवाजे खोल दिए जाते हैं और जहन्नम के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि रमजान के महीने में हर नेकी का सवाब सत्तर गुना बढ़ा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन पारों की तरावीह मुकम्मल होने पर हाफिज का सम्मान

मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित हाजी हरमैन शाह दरगाह मस्जिद में तीन पारों की तरावीह पढ़ाने वाले हाफिज मोहम्मद फैजान और हाफिज मोहम्मद अरसलान को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। दरगाह के मुतवल्ली पीरजादा शेख राशिद अली मीनाई ने कहा कि अल्लाह ने रमजान के मुकद्दस महीने मुरान मजीद को नाजिल किया है। उन्होंने कहा कि वे लोख खुशनसीब हैं जिन्होंने तरावीह की नमाज में शामिल होकर कुरान सुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed