फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The family was asleep, and the house was burgled

Lucknow News: परिवार सोता रहा, घर में हो गई चोरी

Sat, 08 Nov 2025 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
The family was asleep, and the house was burgled
लखनऊ। तीन चोरों ने पीजीआई में रेडियोलॉजिस्ट वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-16 निवासी एसके सैंथल के घर से तीन घंटे में जेवर साफ कर दिए। पीड़ित के मुताबिक 15 लाख के जेवर चोरी हुए। पुलिस के मुताबिक जांच में दो चेन और पायल ही चोरी होने की बात सामने आई है। एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

एसके सैंथल के मुताबिक बृहस्पतिवार रात वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे तीन चोर घुसे और लॉकर में रखे जेवर बटोरकर तीन बजे चले गए। पुलिस को पड़ोसी के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तीन लोग दिखे हैं। सैंथल ने बताया कि चोरों ने मंदिर के पास रखा बांका भी उठाया था, जो सुबह मेन गेट के पास पड़ा मिला। आशंका जताई कि अगर परिवार को कोई सदस्य उठ जाता तो चोर बांके से उस पर हमला कर सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed