लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के आपका विधायक, आपके द्वार अभियान का 176वां सप्ताह रविवार को आयोजित हुआ। इस दौरान अर्जुनगंज मंडल के मेड़ईखेड़ा में जनसुनवाई शिविर लगा, जिसमें 15 जनसमस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए। 65 वरिष्ठ नागरिकों की आंखों की निशुल्क जांच की गई।
बॉयज और गर्ल्स यूथ क्लब का गठन भी हुआ। क्लबों को क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और कैरम किट प्रदान की गई। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मेधावियों को साइकिलें देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि शिक्षा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हर संभव सहयोग देना प्राथमिकता है। बताया कि शिविर में मुख्यमंत्री राहत कोष सहायता, मंदिरों के सुंदरीकरण, विधवा पेंशन और सड़क निर्माण सहित 15 आवेदन प्राप्त हुए। डॉ. राजेश्वर सिंह ने सभी आवेदनों पर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।